पहली बार नजर आई रूस की कोरोना वैक्सीन की आधिकारिक तस्वीर

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !


मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी 


मास्को @ (संस्कार न्यूज़ ) रूस की कोरोना वैक्सीन की आधिकारिक पहली तस्वीर आज सामने आई है | रूस ने ऐलान किया है कि उसने सफलतापूर्वक कोरोना की वैक्सीन को तैयार कर लिया है | ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बना है | वैक्सीन का पहला डोज राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन की बेटी को दिया गया है | उन्हें इस वैक्सीन के दो डोज दिए गए हैं |



जानकारी के लिए बता दें कि पुतिन की दो बेटियां हैं ,मारिया और कैटरीना | लेकिन उनकी किस बेटी को वैक्सीन का डोज दिया गया इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है |


रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि "वैक्सीन लगने के बाद उनकी बेटी अच्छा महसूस कर रही है |" डॉक्टर ने कहा है कि उनके शरीर में काफी संख्या में एंटीबॉडीज भी बन रही है | उन्होंने कहा कि वैक्सीन कई तरह की जांच से गुजरी है और यह मानव शरीर के लिए सुरक्षित है |रूस ने इस वैक्सीन का नाम अपने पहले सेटेलाइट "स्पूतनिक वी" के नाम पर रखा है | इस वैक्सीन को देश के रक्षा मंत्रालय के साथ समन्वय में गमलेया शोध संस्थान द्वारा विकसित किया गया है |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें|


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments