जीवन जीने के लिए प्रकृति के साथ चलना आवश्यक : रामलाल शर्मा

मास्क लगाकर रहें ! सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें !


संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



चौमूं  @ (संस्कार न्यूज़ ) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जयपुर जिला देहात उत्तर जिला अध्यक्ष एवं विधायक रामलाल शर्मा ने उदयपुरिया श्मशान घाट और जाहोता हेरिटेज विलेज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया और पर्यावरण के महत्व को बताते हुए कहा कि मनुष्य को जीवन जीने के लिए प्रकृति को साथ लेकर चलना नितांत आवश्यक है  |



हमारा जीवन प्रकृति के पांच तत्व जल ,वायु, अग्नि ,आकाश ,पृथ्वी पर पूर्णता आश्रित है | यदि इन पांच तत्वों में से किसी भी एक तत्व को निकाल दिया जाए तो इंसान जीवित नहीं रह सकता | पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने का संकल्प लेना चाहिए, जिससे आने वाली पीढ़ी को हम एक शुद्ध वातावरण प्रदान कर सकें |


वृक्षारोपण के अवसर पर भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष साधु राम गुर्जर, जाहोता सरपञ्च  श्याम शर्मा, निरंजन शर्मा, श्याम कुमावत ,नाथूराम खटीक, बाबूलाल नगरिया, अभिजीत बराला, अंग्रेज सिंह यादव ,सुरेश शर्मा, सुभाष डागर, कृष्ण सेन ,बनवारी मीणा, कैलाश रेगर, प्रहलाद रेगर, लादूराम कुमावत, बंशीधर यादव आदि उपस्थित रहे |


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |


" संस्कार न्यूज़ " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |



विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 




अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.





Post a Comment

0 Comments