मुख्यमंत्री ने फोन कर पूर्व विधायक से पूछी चौमूं क्षेत्रवासियों की कुशलक्षेम

घर पर रहें,  सुरक्षित रहें ! सोशल डिस्टेंस बनाए रखें !



संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी



चौमूं / जयपुर @ (संस्कार न्यूज़ ) राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना वायरस  महामारी को लेकर सतर्क हैं और प्रदेश के सभी विधायकों से व्यक्तिगत रूप से फोन करके प्रदेश के हाल-चाल जान चुके हैं |



आज शाम को चौमूं  विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी से व्यक्तिगत फोन कर चौमूं क्षेत्रवासियों की कुशलक्षेम पूछी और विधानसभा क्षेत्र के हालातों पर चर्चा की |


पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने बताया की इस संकटकाल में सरकार द्वारा चलाई जा रही राहत योजनाओं की वस्तुस्थिति की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा मांगी गई है | स्पष्ट रूप से कहा है कि कोई भी भूखा नहीं सोए, यह आप सुनिश्चित करोगे |


मुख्यमंत्री को फोन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी देने पर राहत कार्यों की प्रशंसा की |  साथ ही टीम भावना के साथ मेहनत करने की शैली की प्रशंसा की |


जनहित में किए जा रहे कार्यों को प्रेरणादायक बताया और कहा की हम सभी को साथ में लेकर, सतर्क होकर इस कोरोना महामारी को हराना है | चौमूं  क्षेत्र में लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सही तरीके से हो इसकी पालना सुनिश्चित करवाएं | किसी भी हाल में कोरोना संक्रमण चौमूं  में नहीं आना चाहिए |


हम सब भी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |






"संस्कार न्यूज़ " ऐसे कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |


विडियो देखने के लिए - https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 


अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 8058171770.






Post a Comment

0 Comments