संस्कार न्यूज़ @ राम गोपाल सैनी / गोविंद सैनी
चोमू @ (संस्कार न्यूज़ ) सामोद स्थित मलयागिरी पर्वत पर गायत्री परिवार की भावी वृक्षारोपण की योजना फलित होती नजर आ रही है | करीब 3 वर्षों से लगातार पर्वत पर वृक्षारोपण का अभियान जारी है और करीब 700 पेड़ लग चुके हैं | कुछ पेड़ों के फल आने लगे हैं |
यह मंजिल इतनी जल्दी और आसानी से हासिल होने वाली नहीं थी | गायत्री परिवार के थाना राम जाट ने इस मुहिम को चालू किया और लोगों को प्रोत्साहित करना चालू किया | इसी का नतीजा है कि आज मलयागिरी पर्वत के चारों ओर पेड़ ही पेड़ नजर आते हैं |
गायत्री परिवार के वरिष्ठ थाना राम जाट ने बताया की गायत्री शक्तिपीठ जयपुर, शाहपुरा, चोमू और श्री राम युवा संघ सामोद, हरित युवा मंडल चीथवाड़ी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चोमू ,समुत्कर्ष नवयुवक मंडल चोमू ,चोमू विधायक रामलाल शर्मा तथा समाजसेवी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सामोद ग्राम की अरावली पर्वत श्रंखला मलयागिरी पर्वत पर वर्ष 2017 में 175 पेड़ पीपल एवं राष्ट्रीय वृक्ष बरगद के पेड़ के लगाए गए थे | उनमें पीपल के पौधों के इस बार पहली बार फल लगे हैं | इन्हें देखकर सभी कार्यकर्ताओं में प्रसन्नता की लहर दौड़ पड़ी है |
पहाड़ी पर अब तक 400 बरगद, 200 पीपल, 70 रोहिडा, 11 खेजड़ी के पेड़ लग चुके हैं | कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पेड़ों को तोड़ने का प्रयास भी किया गया , लेकिन हमारी तटस्थता को देखकर वह भी साथ देने लगे हैं और पेड़ों की नियमित देखभाल करने लगे हैं |
गौरतलब है कि वर्ष 2017 में समस्त पेड़ों के पानी डालने सहित खर्चों को गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता और भामाशाह वीरेंद्र अग्रवाल जयपुर ने वहन किया है और कर रहे हैं |
वर्ष 2019 से मासिक अंशदान से वृक्षारोपण महा अभियान को गति प्रदान मिली है और 2020 में भी यह अभियान उत्तरोत्तर वृद्धि कर रहा है | जल्द ही पानी की समस्या का समाधान होगा और नदियां फिर से बहना शुरू होंगी | अन्य लोग भी आगे आकर किसी भी प्रकार का सहयोग कर सकते हैं, उनका स्वागत है |
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,8058171770.





0 Comments