चौमूं में मस्जिद की रेलिंग को लेकर पुलिस से भिड़े उपद्रवी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अरावली बचाएँ , जीवन बचाएँ !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज शुक्रवार अल सुबह 3 बजे चौमूं बस स्टैंड स्थित कलन्दरी मस्जिद के बाहर रेलिंग लगाने को लेकर विवाद हो गया। उपद्रवियों के पथराव में 6 पुलिसवालों के सिर फूट गए। बवाल कर रही भीड़ के हटाने के लिए पुलिस को आंसू गैस तक का इस्तेमाल करना पड़ा ।

घायल 6 पुलिस जवानों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। पथराव में पुलिस की कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। घायल पुलिसकर्मियों की हालत स्थिर है। मौके पर चार से ज्यादा थानों के जवान तैनात हैं।हालात बिगड़ते देख चौमूं, हरमाड़ा, विश्वकर्मा, दौलतपुरा सहित आसपास के कई पुलिस थानों से अतिरिक्त जाप्ता मौके पर भेजा गया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े।

क्यों हुआ विवाद :-

विवाद कलन्दरी मस्जिद के पास सड़क किनारे लगे पत्थरों को हटाने से जुड़ा है। गुरुवार को समुदाय विशेष के लोगों और पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता हुई थी, जिसमें समुदाय ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए स्वयं पत्थर हटाने पर सहमति जताई थी।

हालांकि, पत्थर हटाने के बाद समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मस्जिद के पास लोहे की रेलिंग लगाकर बाउंड्री का काम शुरू किया जा रहा था, जिस पर विवाद हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस जाब्ते पर पथराव कर दिया।

पुलिस ने की शांति रखने की अपील :-

जयपुर से एडिशनल पुलिस कमिश्नर डॉ. राजीव पचार, डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद और एडिशनल डीसीपी राजेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments