भरतपुर में अंतर्राष्ट्रीय सेवा महाअधिवेशन में 79 आश्रमों के 200 प्रतिनिधियों ने लिया भाग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम भरतपुर में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सेवा महाअधिवेशन का आयोजन किया गया। अधिवेशन में संस्था के संस्थापक डॉ. बी.एम. भारद्वाज ने प्रतिनिधियों को संस्था की रीति-नीति, मूल सिद्धांतों, वर्तमान चुनौतियों, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।


डॉ. भारद्वाज ने सेवा के मूल भाव को स्पष्ट करते हुए कहा कि सेवा परम संतुष्टि का माध्यम है। सेवा कार्यों में नैतिक मूल्यों से कभी समझौता नहीं करना चाहिए। सेवा में पद और अधिकार का बोध, अहंकार अथवा प्रशंसा की अपेक्षा जैसे भावों का कोई स्थान नहीं है। सेवा का वास्तविक उद्देश्य निःस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता करना और मानवीय संवेदनाओं के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।

उदयपुर आश्रम के अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने बताया कि इस अंतर्राष्ट्रीय महाअधिवेशन में संपूर्ण भारत के 79 आश्रमों के साथ नेपाल एवं अमेरिका (यूएसए) से आए लगभग 200 प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में संस्था के सेवा कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने, संगठनात्मक मजबूती तथा भविष्य की कार्ययोजना को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

गोपाल कनेरिया ने बताया कि वर्तमान में देशभर में संचालित इन सभी 79 आश्रमों में लगभग 17,000 बेसहारा एवं बीमार प्रभुजी निवासरत हैं, जिन्हें आश्रय, सेवा एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। संस्था के 26 वर्षों के सेवा सफर में अब तक सभी आश्रमों में लगभग 77,000 प्रभुजी को सेवा, उपचार एवं पुनर्वास के उद्देश्य से प्रवेश दिया जा चुका है। इनमें से लगभग 43,000 प्रभुजी को स्वस्थ होने एवं आवश्यक परामर्श के पश्चात उनके परिजनों से पुनर्मिलन करवाकर पुनः पारिवारिक जीवन से जोड़ा गया है। यह संस्था के निःस्वार्थ सेवा, मानवीय संवेदना एवं पुनर्वास के संकल्प का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

अधिवेशन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, संरक्षक एवं मार्गदर्शक वीरपाल सिंह तथा राष्ट्रीय सचिव विनोद सिंघल ने भी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संस्था के संचालन, सेवा कार्यों के विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं संगठनात्मक व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

इस अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन में उदयपुर आश्रम की ओर से आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय, अध्यक्ष गोपाल कनेरिया, सुभाष मेहता, आर.के. गर्ग एवं रेखा विजयवर्गीय ने सहभागिता की।

तीन दिवसीय महाअधिवेशन ने देश-विदेश में संचालित अपना घर आश्रमों के प्रतिनिधियों को आपसी अनुभव साझा करने, संगठनात्मक समन्वय मजबूत करने तथा निराश्रित एवं असहाय प्रभुजनों की सेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


वीडियो एडिट कर

1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments