वार्ड 48 में दीपावली पूर्व स्वच्छता एवं विकास का विशेष अभियान शुरू

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) दीपावली के पावन पर्व से पूर्व वार्ड संख्या 48, मानसरोवर को स्वच्छ, सुंदर एवं रोशन बनाने के संकल्प के साथ सोमवार को ‘स्वच्छोत्सव – विशेष स्वच्छता अभियान’ का आयोजन किया गया। महापौर सुनील कोठारी की गरिमामयी उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता एवं जनसुविधाओं से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्य करवाए गए।


अभियान के अंतर्गत किए गए प्रमुख कार्य:-

गली-गली विशेष सफाई अभियान:- वार्ड की प्रत्येक गली, मुख्य सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर विशेष सफाई करवाई गई।

सड़क किनारे पट्टियों की सफाई:- सड़क किनारे एवं खाली स्थानों पर जमा कचरे और गंदगी को हटाकर सफाई करवाई गई।

नई स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य:- अंधेरे वाले एवं आवश्यकता वाले स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगवाने की पहल की गई।

खराब लाइटों की मरम्मत:- बंद एवं खराब पड़ी पुरानी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाकर प्रकाश व्यवस्था बेहतर बनाने का कार्य किया गया।

पार्कों की विशेष सफाई:- वार्ड के पार्कों में सफाई करवाकर उन्हें स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया।

पेड़ों की छंटाई:- दीपावली से पूर्व पेड़ों की छंटाई करवाकर रास्तों एवं सार्वजनिक स्थानों को व्यवस्थित किया गया।

मच्छरों से बचाव के लिए फॉगिंग:- वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में मच्छरों से बचाव एवं स्वच्छ वातावरण के उद्देश्य से फॉगिंग करवाई गई।

इस अवसर पर पार्षद सिद्धार्थ तोंदवाल ने कहा कि दीपावली से पहले वार्ड 48 के प्रत्येक क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं रोशनी से युक्त बनाना हमारा संकल्प है। हमारा प्रयास है कि वार्डवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं मिलें। स्वच्छता अभियान केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि वार्ड को निरंतर स्वच्छ और विकसित बनाने का हमारा प्रयास है।

उन्होंने महापौर सुनील कोठारी का मार्गदर्शन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं वार्डवासियों का अभियान में सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो एडिट करें

वीडियो एडिट करें


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments