भाई दूज एवं राष्ट्रीय प्रेस दिवस की पूर्व संध्या पर मीडिया कर्मियों समाजसेवियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

कोटा (संस्कार सृजन) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, शक्ति सरोवर कमला उद्यान कुन्हाड़ी, कोटा में भाई दूज एवं राष्ट्रीय प्रेस दिवस की पूर्व संध्या पर मीडिया कर्मियों, समाजसेवियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोटा महापौर अनुसूया गोस्वामी एवं कोटा विकास प्राधिकरण के राजस्व सलाहकार परमानंद गोयल और पूर्व थर्मल अभियंता बिगुल जैन उपस्थित रहे |


कार्यक्रम के प्रारंभ में कोटा संभाग प्रभारी एवं सेवा केंद्र संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी ने कोटा एवं संभाग से पधारे ब्रह्माकुमारी परिवार के भाई-बहनों को ईश्वरीय मुरली सुनाई तथा दीपावली एवं भाई दूज की शुभकामनाएं देते हुए आध्यात्मिक जीवन में ज्ञान, पवित्रता और सकारात्मकता का महत्व बताया।

इसके पश्चात उर्मिला दीदी ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर, पटका पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। मीडिया जगत से जुड़े पत्रकार भाई-बहनों का राजयोगिनी देविशा दीदी एवं राजयोगिनी प्रीति दीदी ने पटका पहनाकर स्वागत किया। वहीं उर्मिला दीदी ने सभी पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके पत्रकारिता क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने तथा जनहित के मुद्दों को सामने लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाजसेवियों एवं प्रतिभाओं का सम्मान समाज में अच्छे कार्य करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण सत्यनारायण गोचर रहे। उन्होंने चावल के एक दाने पर गायत्री मंत्र लिखकर अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। साथ ही विश्व की सबसे छोटी हनुमान चालीसा दिखाकर उपस्थित अतिथियों एवं पत्रकारों को आश्चर्यचकित कर दिया। उनकी इस अनूठी प्रतिभा की सभी ने सराहना की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, पत्रकार बंधुओं, समाजसेवियों एवं ब्रह्माकुमारी परिवार के भाई-बहनों के लिए पवित्र ब्रह्मा भोजन की व्यवस्था की गई। मंच संचालन राजयोगिनी सपना दीदी ने किया। समारोह सौहार्द, आध्यात्मिकता एवं सम्मान की भावना के साथ संपन्न हुआ।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Qवीडियो एडिट करे


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

शो स्ट्रीम करें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments