पगड़ी ऊँची मूँछ पे मरोड़ राजस्थानी गीत की गुलाबी नगर में हुई भव्य लॉन्चिंग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

साइंस पार्क जयपुर में हुआ शानदार आयोजन

स्टारकास्ट और कलाकारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान की संस्कृति, शान, स्वाभिमान और पारंपरिक पहचान को समर्पित गीत ‘पगड़ी ऊँची मूँछ पे मरोड़’ का भव्य लॉन्च समारोह आज जयपुर स्थित साइंस पार्क में आयोजित किया गया। एसआरके फिल्म प्रोडक्शन्स के बैनर तले निर्मित इस गीत की लॉन्चिंग कला एवं संस्कृति से जुड़े कई विशिष्ट अतिथियों, कलाकारों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में हुई ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश व्यास, पूर्व सीनियर उपसचिव, राजस्थान सचिवालय रहे। उनके द्वारा गीत को विशेष रूप से लॉन्च किया गया। वहीं पंकज ओझा, पूनम खंगारोत, डॉक्टर हेमंत चंदलानी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके बाद गीत की टीम एवं स्टारकास्ट का परिचय कराया गया और ‘पगड़ी ऊँची मूँछ पे मरोड़’ का भव्य लॉन्च किया गया। गीत की प्रस्तुति के दौरान राजस्थान की पारंपरिक संस्कृति, पगड़ी और मूँछ की शान तथा राजस्थानी स्वाभिमान की झलक देखने को मिली।

गीत की स्टारकास्ट में अभिमन्यु राजपुरोहित ने हीरो की मुख्य भूमिका निभाई है, जबकि ऋतुराज सिंह राठौर हीरोइन की भूमिका में नजर आईं। अपेक्षा  व्यास और जया शर्मा ने भी गीत में महत्वपूर्ण एवं विशेष भूमिकाएं निभाईं। वहीं वीरू कंवर की गीत में विशेष एंट्री आकर्षण का केंद्र रही।

राजस्थानी सिनेमा के महानायक उग्रसेन तंवर ने भी गीत में अपनी प्रभावशाली भूमिका निभाई। उनके अभिनय और राजस्थानी अंदाज को समारोह में विशेष रूप से सराहा गया। पूरी स्टारकास्ट और टीम की मौजूदगी ने लॉन्च कार्यक्रम को और खास बना दिया।


इस अवसर पर गीत की प्रोडयूसर एवं लेखक डॉ. भावना शर्मा तथा डायरेक्टर राजवीर सिंह भाटी सहित गीत से जुड़े कलाकार और टीम के सदस्य मौजूद रहे।

‘पगड़ी ऊँची मूँछ पे मरोड़’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि राजस्थान की पहचान और गौरव को सेलिब्रेट करने का प्रयास है। गीत के माध्यम से राजस्थान की पारंपरिक शान, पगड़ी, मूँछ और यहां की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक संगीत एवं प्रस्तुति के साथ दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह ने आयोजन को एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संदेश से भी जोड़ा।

गीत की लॉन्चिंग के दौरान कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए और टीम की मेहनत के बारे में बताया। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों एवं दर्शकों ने गीत और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।

आयोजक डॉ. भावना शर्मा ने कहा कि राजस्थान की प्रतिभाओं, कलाकारों और संस्कृति को बड़े मंच तक पहुंचाना इस प्रोजेक्ट का प्रमुख उद्देश्य है। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

वीडियो एडिट करें

वीडियो एडिट करें


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments