द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा फेस्टिवल डेलीगेट के अंतर्गत अपना घर आश्रम उदयपुर में किया सेवा कार्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अपना घर आश्रम, उदयपुर में सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य के आतिथ्य में द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा ‘फेस्टिवल डेलीगेट’ के अंतर्गत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान आश्रम में निवासरत प्रभुजनों की सेवा के लिए खाद्य सामग्री एवं कंबल भेंट किए गए। कार्यक्रम में द टाइम्स ऑफ इंडिया के उदयपुर हेड सुदर्शन यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं सेवा गतिविधियों के बारे में बताया।

आश्रम अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने आश्रम की कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि अपना घर आश्रम, उदयपुर द्वारा अब तक उदयपुर संभाग से लावारिस, असहाय एवं बेसहारा अवस्था में मिले 433 प्रभुजनों का रेस्क्यू कर उन्हें सेवा, उपचार एवं पुनर्वास के उद्देश्य से आश्रम में भर्ती किया जा चुका है। इनमें से उपचार एवं देखभाल के बाद 122 प्रभुजनों को उनके परिवारजनों से मिलाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आश्रम में प्रभुजनों को परिवार जैसा वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनकी आवश्यकताओं, स्वास्थ्य एवं सम्मान का विशेष ध्यान रखा जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अशोक आदित्य ने आश्रम द्वारा प्रभुजनों की कि जा रही सेवा को नर सेवा नारायण सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण बताया। इस अवसर पर आश्रम संरक्षक सुरेश विजयवर्गीय एवं अध्यक्ष गोपाल कनेरिया ने सीएमएचओ डॉ. अशोक आदित्य का तिलक लगाकर, उपरना ओढ़ाकर, आश्रम साहित्य एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। कार्यक्रम में आश्रम सदस्य मंजू शर्मा एवं विनोद चौहान भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश देने वाला रहा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments