घोठे वाले बालाजी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया आठवां पाटोत्सव

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के सामोद रोड स्थित नीमड़ी के प्रसिद्ध घोठे वाले हनुमान मंदिर में बुधवार को मंदिर का आठवां पाटोत्सव अत्यंत धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा।


कार्यक्रम की शुरुआत पाटोत्सव के पावन अवसर पर शिव मंदिर नाथजी से महिलाओं द्वारा निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से बालाजी महाराज का अभिषेक किया गया तथा उन्हें भव्य छप्पन भोग अर्पित किए गए।   

शाम के समय आयोजित विशाल भंडारे का कार्यक्रम देर रात्रि तक चला, जिसमें हजारों की तादाद में पंगत में बैठकर श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। इसके साथ ही रात्रि में एक आकर्षक भजन संध्या का आयोजन किया गया। भजन संध्या में विनोद सैनी एंड पार्टी के प्रख्यात गायक कलाकारों ने बालाजी महाराज के एक से बढ़कर एक सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।   

इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान सहाय, गंगाराम, राधेश्याम, श्याम, सुनील सांखला, रामदयाल टांक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

समाज समझें

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments