पिंकसिटी प्रेस क्लब का 35 वां स्थापना दिवस समारोह संपन्न,लोकनृत्यों की हुई प्रस्तुतियां

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) पिंकसिटी प्रेस क्लब के 35वें स्थापना दिवस के दूसरे दिन गुरूवार को फोटो प्रदर्शनी उद्घाटन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक समारोह के अतिथि सिविल लाइन विधायक एवं पत्रकार गोपाल शर्मा, आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों का उत्साहवर्धन किया। फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक रफीक खान ने किया। विधायक गोपाल शर्मा ने फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया।


 
विधायक गोपाल शर्मा ने सभी साथियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी पत्रकार हित में कार्य कर रही है। पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रेस क्लब नए आयाम स्थापित करता रहा है। अनेक युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया हैं। जयपुर फोटोजर्नलिस्ट की अन्तराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी में विशेष पहचान है। उन्होनें फोटो से जीवन के जीवंत दर्शय को दर्शाया है। पत्रकार समाज की सच्चाई को उजागर कर सभी का हित करते है।

इस अवसर पर नगर निगम उपमहापौर सरोज कंवर, विशिष्ठ अतिथि भाजपा मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, पूणे के वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बाघमारे, उतरांचल प्रेस क्लब की पूर्व संयुक्त सचिव नलिनी गोसाई एवं यूनाइटेड प्रेस क्लब के अध्यक्ष अर्शदीप सिंह समर स्थापना दिवस पर पधारकर फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन कर सभी को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की।  

अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा सांस्कृतिक कार्यक्रम संयोजक निखलेश शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा एवं पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कोषाध्यक्ष नमोनारायण अवस्थी, कार्यकारिणी सदस्य अनिता शर्मा, मतीष पारीक, छगन लाल शर्मा, विकास आर्य, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमंग माथुर एवं धूली लाल मीणा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित थे। 

क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव राजकुमार शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान प्रबन्ध कार्यकारिणी पत्रकारों एवं क्लब के हितों के लिए सदैव तत्पर रहेगी। क्लब को आर्थिक सुदृढ़ बनाने के साथ ही पारिवारिक माहौल को बढ़ावा दिया जा रहा है। पत्रकारों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक साहित्यिक एवं खेलकूद की गतिविधियां भी सुचारू रहेगी। 

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ नृत्य गुरू डॉ. राजेन्द्र राव के निर्देशन में गणेश वंदना के साथ किया। सबरंग संस्था के लोक कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी। आओजी आओ म्हारा हिवड़े रा पावणा, मंजीरा डांस, रूणझूण बाजे घूंघरा, मधुवन में राधिका नाचे रे, छैल भंवर को कांगसियो बीणहारा लेगी रे, गोरा गोरा गाल थारा घूंघटियां में राखू रे नजर कोई लगजावेगी रे मेले में....राजस्थानी गीत चिरमी सहित अनेक गीतों पर लोकनृत्यों की प्रस्तुति हुई। म्हारो मनडो नाचे, मरू रंग, मै तो नाचवा, ढोला आ जाओ, कोरे काजलरी को, बंजारा पर लोकनृत्यों की रोचक प्रस्तुतियां हुई। मंच संचालन पूर्व कोषाध्यक्ष राहुल गौतम ने किया।

उग्रसेन तंवर और भावना शर्मा ने हास्य एकांकी नखराली लुगाई कर के दर्शकों को हंसाया | साथ ही मत पिओ म्हारा छैल तम्बाकुडी पर नृत्य कर मनोरंजन किया | इस दौरान प्रकाश शर्मा,तारा,भावना शर्मा ,स्निधा शर्मा ,भूमिका अग्रवाल , भूमिका कुमावत, वंशिका अग्रवाल, तारा चौहान ने प्रस्तुतियां दी |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments