रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केंद्र में 24 दिवसीय द्वितीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में रानी लक्ष्मीबाई प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में गांधी जयंती के अवसर पर 24 दिवसीय द्वितीय आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मीरा सिंह ने की। 

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सिंह ने कहा कि आत्मरक्षा प्रशिक्षण बालिकाओं को केवल शारीरिक रूप से सक्षम बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, मानसिक दृढ़ता और विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक बालिका का सजग, सचेत और आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। 

आत्मरक्षा के व्यावहारिक प्रशिक्षण से छात्राओं में सुरक्षा-बोध के साथ-साथ निर्णय लेने और संकट की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता भी विकसित होती है। उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे प्रशिक्षण को गंभीरता से ग्रहण करते हुए अपने जीवन में भी इसके व्यावहारिक पक्षों को अपनाएं।

प्रशिक्षण के प्रथम दिन राजस्थान पुलिस की प्रशिक्षक सरोज ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न उपायों एवं तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति छात्राओं को जागरूक करते हुए विषम परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानियों और त्वरित प्रतिक्रिया के उपायों से अवगत कराया। 

कार्यक्रम में डॉ. चित्रा व्यास, डॉ. नीतू यादव, डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. नीलम कृष्णियां एवं डॉ. अंजू यादव ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम के समापन सत्र में महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका डॉ. दीपा वर्मा ने प्रशिक्षण दल एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। 

उन्होंने 24 दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए छात्राओं से पूरे प्रशिक्षण काल में नियमित एवं सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल शिविरार्थी छात्राओं ने पूरे उत्साह और सक्रियता के साथ भाग लेते हुए आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. शिखा पाटनी ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

जगहें खोजें

Post a Comment

0 Comments