गांधी-शास्त्री जयंती पर सेवा को बनाया संकल्प, विद्यार्थियों ने दिया सेवा मेरा योगदान का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में विकसित भारत जन सेवा अभियान, रोवर-रेंजर्स, एनसीसी, एनएसएस एवं गांधी अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तथा विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मीरा सिंह की अगुवाई एवं अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मीरा सिंह सहित संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मीरा सिंह ने कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन सेवा, सादगी, सत्य, अनुशासन और राष्ट्रनिष्ठा का प्रेरक उदाहरण है। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती को केवल स्मरण का दिवस बनाने के बजाय सेवा, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना ही महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। विद्यार्थी अपने छोटे-छोटे प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव की मजबूत नींव रख सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से सेवा को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने का आह्वान किया। 

राजनीति विज्ञान विभाग की प्रोफेसर ज्योति अरूण ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि दोनों महापुरुषों ने अपने आचरण से देश को सत्य, अहिंसा, सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके विचारों को व्यवहार में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। इसके पश्चात महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता एवं सेवा अभियान चलाया गया। संकाय सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने श्रमदान करते हुए परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाने में सहभागिता निभाई। 

इस दौरान सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में एनसीसी, रोवर-रेंजर्स एवं एनएसएस के विद्यार्थी डॉ. सुरेंद्र मीणा, डॉ. अनीता ज्याणी एवं डॉ. राजेन्द्र गौलाडा के नेतृत्व में भवानी निकेतन, जयपुर में आयोजित ‘सपनों की उड़ान—सशक्त युवा संवाद’ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बस से रवाना हुए। विद्यार्थियों ने इस युवा संवाद को अपने व्यक्तित्व विकास, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर बताया। 

कार्यक्रम में प्रोफेसर मानप्रकाश मीणा, डॉ. बीसी जाट, डॉ. नीतू यादव, डॉ. चित्रा व्यास, डॉ. सुरेश जाट, डॉ. रणजीत जगरिया, डॉ. ममता गंगवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्यामसुंदर एवं परशुराम शर्मा सहित महाविद्यालय के संकाय सदस्य उपस्थित रहे। महाविद्यालय परिवार ने गांधी और शास्त्री के योगदान को नमन करते हुए 2 अक्टूबर के इस अवसर को सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सरोकार और युवा सहभागिता के नाम समर्पित किया। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन एनएसएस प्रभारी डाॅ. शिखा पाटनी ने किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

ऑनलाइन प्रतियोगिता खोजें

समय और कैलेंडर

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

डिजिटल कैलेंडर चुनें

टीवी और वीडियो

डिजिटल कैलेंडर चुनें

भौगोलिक संदर्भ

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

जगहें खोजें

Post a Comment

0 Comments