मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं में सहरिया पीजी महाविद्यालय की छात्राओं ने बिखेरे कला और रचनात्मकता के रंग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा, कलात्मक अभिव्यक्ति एवं सांस्कृतिक रुचि को मोटिवेट करने के लिहाज से मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 

प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लेते हुए अपनी कलात्मक दक्षता, सृजनशीलता और कल्पनाशीलता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने आकर्षक एवं मनमोहक डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता में गुड्डू कुलदीप ने प्रथम, रौनक कुमावत ने द्वितीय तथा आशु प्रजापत एवं प्रिया मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. किरण बाला, डॉ. दीपिका भंडारी एवं डॉ. ज्योति अरुण शामिल रहीं।

इसी क्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने विभिन्न रंगों, आकर्षक आकृतियों और सृजनात्मक संयोजनों के माध्यम से मनमोहक रंगोलियाँ बनाकर अपनी कलात्मक अभिरुचि का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में आरती पारिक ने प्रथम, पूजा चौधरी एवं माहेश्वरी मीणा ने द्वितीय तथा अंजु अटल एवं अंजली यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुधा राठी, डॉ. आशा सक्सेना एवं डॉ. वीणा माथुर शामिल रहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. सुमन भाटिया ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ संकाय सदस्य प्रो. मीरा सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर डॉ. सुमन भाटिया ने छात्राओं की प्रतिभा और रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सहशैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मक सोच, कलात्मक कौशल तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ छात्राओं को अपनी प्रतिभा को निखारने, अभिव्यक्त करने और अपनी रचनात्मक क्षमता को नई दिशा देने का सार्थक अवसर प्रदान करती हैं।

प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में महिला प्रकोष्ठ समिति की कार्यकारी अधिकारी प्रोफ़ेसर प्राची शास्त्री, डॉ. नीतू यादव, डॉ. चित्रा व्यास, प्रोफ़ेसर मंजू वर्मा, डॉ. नीलम कृष्णिया, डॉ. अंजू यादव एवं डॉ. शिखा पाटनी सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के आखिर में महिला प्रकोष्ठ प्रभारी व समन्वयक डॉ. दीपा वर्मा ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments