महिला कल्याणकारी योजनाओं एवं छात्रवृत्तियों की जानकारी से सशक्त हुई छात्राएँ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में राजस्थान राज्य महिला नीति प्रकोष्ठ एवं रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित कल्याणकारी राजकीय योजनाओं तथा छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रसार वार्ता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. जयभारत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में संदर्भ वार्ताकार प्रो. अमिता कुमारी ने महिलाओं एवं बालिकाओं के कल्याण, सुरक्षा, शिक्षा, स्वावलंबन तथा सामाजिक सशक्तीकरण से जुड़ी विभिन्न राजकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इनके उद्देश्यों, पात्रता एवं लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकाधिक लाभ उठाने तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इसी क्रम में वार्ताकार डॉ. नीतू यादव ने केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रचलित छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में छात्राओं को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने विभिन्न छात्रवृत्तियों की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं आवेदन करते समय बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी देते हुए कहा कि छात्रवृत्तियाँ आर्थिक रूप से सहयोग प्रदान करने के साथ ही उच्च शिक्षा के अवसरों को सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण केंद्र के शिविरार्थियों के लिए 'मेरी प्रेरणास्रोत महिला' विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचारों एवं अभिव्यक्तियों के माध्यम से उन महिलाओं के व्यक्तित्व, संघर्ष, साहस, उपलब्धियों और प्रेरणादायी योगदान को रेखांकित किया, जिन्होंने अपने जीवन और कार्यों से समाज को नई दिशा प्रदान की है। 

प्रतियोगिता में पायल कुमावत ने प्रथम, सलोनी वेदवाल ने द्वितीय तथा माहेश्वरी मीणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका प्रो. अमिता कुमारी, डॉ. दीपा जैन एवं डॉ. अनीता ज्याणी ने निभाई। इस अवसर पर समिति की कार्यकारी अधिकारी डाॅ. चित्रा व्यास, प्रोफ़ेसर मंजू वर्मा,  डाॅ. अंजू यादव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण व्यवस्थापकीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. शिखा पाटनी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समिति संयोजक डॉ. दीपा वर्मा ने प्रस्तुत किया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments