उदयपुर में पहली बार आयोजित हुई मनोविज्ञान प्रतियोगिता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अक्रा काउंसलिंग सेंटर (ACRA Counselling Center) एवं सेंट मैथ्यूज़ मिशन स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में उदयपुर में पहली बार मनोविज्ञान के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में मनोविज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता विकसित करना तथा भावनात्मक अनुभवों को समझने और साझा करने के लिए प्रोत्साहित करना था।

इस वर्ष की थीम “Lived Experiences: Heard Voices, Real Changes” (जीवंतअनुभव, सुनी गई आवाज़ें और वास्तविक बदलाव) पर आधारित कार्यक्रम में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व और व्यक्तिगत अनुभवों को संवेदनशीलता के साथ सुनने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में स्कूल की निर्देशिका ग्लोरी फिलिप ने विशेष वक्तव्य के माध्यम से अपने विचार साझा किए। 

वहीं, अक्रा काउंसलिंग सेंटर की मनोवैज्ञानिक डॉ. मुमल चावड़ा ने मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को भावनात्मक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े सामाजिक संकोच और भ्रांतियों को दूर करने तथा इस विषय पर खुलकर बातचीत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला।प्रतियोगिता की दो श्रेणियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

माइंड ऑन कैनवा (Mind on Canva): इस श्रेणी में सेंट ग्रेगोरियस स्कूल की नव्या असवानी ने प्रथम, सेंट एंथनी स्कूल की सृष्टि शर्मा ने द्वितीय तथा छवि लोढ़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माइंडस्पीक (MindSpeak): इस श्रेणी में एम एम पी एस की जसकीरत कौर ने प्रथम, सेंट एंथनी स्कूल की पदमजा दहिया ने द्वितीय तथा सेंट ग्रेगोरियस स्कूल की नविवेद्या नागदा ने तृतीय स्थान हासिल किया।

यह आयोजन युवाओं में मनोविज्ञान की समझ विकसित करने, मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने तथा भावनात्मक अनुभवों को सम्मानपूर्वक सुनने और समझने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस संयुक्त प्रयास के माध्यम से दोनों संस्थाओं ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और एक संवेदनशील, जागरूक एवं सहानुभूतिपूर्ण समाज के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments