पिता शॉर्ट फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर, संस्कार थिएटर पर जल्द होगी रिलीज़

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कला, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था "संस्कार सृजन संस्था" के बैनर तले निर्मित शॉर्ट फिल्म "पिता" का पोस्ट प्रोडक्शन जोरों पर चल रहा है | यह शॉर्ट फिल्म जल्द ही संस्कार थिएटर यूट्यूब चैनल पर रिलीज होगी | फिल्म की शूटिंग जयपुर की विभिन्न लोकेशंस पर की गई है |

फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल सैनी ने बताया कि "फिल्म में एक पिता के उस अनछुए पहलू को बारीकी से दिखाया गया है, जो बाहर से कठोर और सख्त नजर आते हैं, लेकिन अंदर से उतने ही कोमल और अपने बच्चों के लिए बेहद स्नेही होते हैं। इसके साथ ही फिल्म का दूसरा अहम पहलू यह भी उजागर करता है कि जिनके सिर से पिता का साया उठ जाता है, वे ही वास्तव में पिता के नि:स्वार्थ प्यार और उनकी अहमियत को सबसे गहराई से समझ पाते हैं।" पारिवारिक ताने-बाने पर बनी यह फिल्म दर्शकों को जरूर पसंद आएगी |

इस शॉर्ट फिल्म में राजस्थानी फिल्मों के महानायक उग्रसेन तंवर, जया पांडे, अभिनव शर्मा और मुकेश पीपलीवाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं | एडिटिंग रजनीश सैनी की है | जयांजलि प्रोडक्शन का शूटिंग में विशेष सहयोग रहा है |

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इससे पहले भी संस्कार सृजन संस्था द्वारा निर्मित अनमोल जीवन, अपमान, सच्ची आज़ादी, राखी, दूरियाँ और गलती किसकी जैसी शॉर्ट फिल्म संस्कार थिएटर यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो चुकी हैं, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है | चैनल आगे भी सामाजिक सन्देश देने वाली शॉर्ट फिल्मों का निर्माण कर नए कलाकारों को मौका देता रहेगा |

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments