नशा-मुक्ति के संदेशों से गूंजा कालाडेरा महाविद्यालय परिसर, दीवारों पर लिखे जागरूकता के प्रेरक स्लोगन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा, जयपुर में नशा-मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से सचेत करने के उद्देश्य से नई किरण नशा-मुक्ति केंद्र के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में व्यापक स्तर पर दीवार लेखन अभियान संचालित किया गया। प्राचार्य प्रोफेसर जयभारत सिंह की अगुवाई तथा केंद्र के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर मानप्रकाश मीणा के नेतृत्व एवं प्रबंधन में महाविद्यालय भवन की प्रमुख दीवारों और विभिन्न विभागों में नशा-मुक्ति संबंधी चेतावनी संदेशों एवं जागरूकता स्लोगन का दीवार लेखन कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।


इस अभियान के माध्यम से महाविद्यालय परिसर को नशा-मुक्ति के संदेशों से जागरूकता का केंद्र बनाने का प्रयास किया गया है। दीवारों पर अंकित संदेश विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के लिए प्रेरित करेंगे। महाविद्यालय के प्रमुख स्थलों एवं विभागों में लिखे गए ये स्लोगन विद्यार्थियों को निरंतर नशे के विरुद्ध सजग रहने और सकारात्मक जीवन-मूल्यों को अपनाने का संदेश देंगे।

प्राचार्य सिंह की अगुवाई व कार्य प्रभारी डाॅ. अनीता ज्याणी व डाॅ. राजेंद्र गौलाडा द्वारा संचालित यह पहल नशा-मुक्त परिसर के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका उद्देश्य केवल नशे के दुष्परिणामों के प्रति चेतावनी देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, आत्मानुशासन और स्वस्थ जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना भी है।

नोडल ऑफिसर प्रोफेसर मानप्रकाश मीणा के नेतृत्व में संपन्न इस दीवार लेखन अभियान से महाविद्यालय में नशा-मुक्ति के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने तथा विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का सहभागी बनाने में सहायता मिलेगी। महाविद्यालय की यह पहल स्पष्ट संदेश देती है कि नशा-मुक्त युवा ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

वोटर गाइड देखें

वोटर गाइड देखें

कैलेंडर देखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |
शहर खोजें

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
कैलेंडर देखें

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

स्मार्ट टीवी देखें

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments