Rashifal: आज 31 अक्टूबर 2026 का राशिफल, सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) आज 31 अक्टूबर के दिन शनिवार है। ग्रह- नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार,31 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अंतर्राष्ट्रीय भविष्यवक्ता पंडित रविन्द्राचार्य से जानिए 31 अक्टूबर 2026 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान |मेष राशि - (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

वृष राशि - (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

मिथुन राशि - (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

कर्क राशि - (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सिंह राशि -  (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

कन्या राशि - (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

तुला राशि - (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

वृश्चिक राशि - (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

धनु राशि - (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

मकर राशि - (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

कुंभ राशि - (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

मीन राशि - (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

मेष राशि:- व्यावसायिक सफलता मिलेगी और अपनों का साथ बना रहेगा। बस इस बात का ध्यान रखिएगा कि नकारात्मक ऊर्जा आपके व्यवसाय में प्रवेश न करने पाए। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि:- धन का आगमन होगा और अपनों की संख्या बढ़ेगी। हालांकि, इस समय निवेश करने से बचिएगा और अपनी जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। आपकी कोई बात अपनों को बुरी लग सकती है, जिससे रिश्तों में परेशानी आ सकती है। इसलिए थोड़ा संतुलन बनाकर चलना होगा।

मिथुन राशि:- आप ऊर्जावान बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुओं की उपलब्धता रहेगी। समाज में आपकी सराहना होगी और आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।

कर्क राशि:- मन परेशान रह सकता है और ऊर्जा के स्तर में कमी आ सकती है। खर्च की अधिकता भी रहेगी। हालांकि, प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। इसलिए यह समय अच्छे से व्यतीत हो जाएगा। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

सिंह राशि:- आय के नए-नए रास्ते बनेंगे। पुराने माध्यमों से भी धन का आगमन होगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अभी मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि:- व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय प्राप्त होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी रहेगी। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिलेंगे। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

तुला राशि:- भाग्य आपका साथ देगा, धन आएगा। यात्रा का योग बनेगा और धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि:- परिस्थितियां प्रतिकूल बनी हुई हैं। ऐसे में आपको बहुत संभलकर समय पार करना होगा। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा। 

धनु राशि:- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी, जबकि व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि:- शत्रुओं की ओर से परेशानी हो सकती है, लेकिन आप उन पर विजय भी प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियां बनी रह सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि:- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। हालांकि, भावुकता पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। महत्वपूर्ण निर्णयों को हो सके तो कुछ समय के लिए टाल दीजिए। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि:- स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि, घर में थोड़ा गृहकलह हो सकता है। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मनोविज्ञान सीखें

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

बायोलॉजी सीखें

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments