चौमूं में आयोजित हुआ भाजपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ​रेनवाल रोड स्थित रजवाड़ा रिसॉर्ट में भारतीय जनता पार्टी का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में पंचायत समिति चौमूं क्षेत्र से सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनावों में नगर परिषद चौमूं की जनता ने पूरे राजस्थान में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देकर भाजपा का बोर्ड बनाया, वहीं नगर पालिका कालाडेरा में भी भाजपा का कमल खिला। अब इसी विजय यात्रा को आगे बढ़ाते हुए पंचायत समिति चौमूं और गोविंदगढ़ में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरें। ​राजनैतिक रणनीति और प्रत्याशी चयन पर प्रकाश डालते हुए रामलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि, "आगामी पंचायत राज चुनावों में टिकटों का वितरण प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की रिपोर्ट और जन भावनाओं के आधार पर किया जाएगा। चुनाव में केवल और केवल जिताऊ उम्मीदवार को ही मैदान में उतारा जाएगा।"

​इस अवसर पर राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार करते हुए गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में भाजपा के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। सम्मेलन के दौरान बूथ मैनेजमेंट, पन्ना प्रमुख प्रणाली और स्थानीय जमीनी समीकरणों को मजबूत करने पर रणनीतिक चर्चा की गई।

​कार्यक्रम में जयपुर जिला प्रभारी नीरज कुमार जैन, सह प्रभारी आशीष चोपड़ा, नगर मंडल अध्यक्ष एवं उप सभापति बाबूलाल सैनी, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर लाल गागोरिया, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, पंचायत समिति गोविंदगढ़ के निवर्तमान प्रधान रामस्वरूप यादव, कालाडेरा वाइस चेयरमैन गंगाराम यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ​कार्यक्रम के अंत में पूर्व फल-सब्जी मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कार्यकर्ताओं की ओर से विश्वास दिलाया कि निकाय चुनावों की तर्ज पर चौमूं विधानसभा क्षेत्र की दोनों पंचायत समितियों में भी भारी बहुमत से कमल खिलाया जाएगा।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- 

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं |

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments