चुनावी ड्यूटी में युवाओं ने दिखाया सेवाभाव, अनुशासन और जिम्मेदारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा के एनएसएस, एनसीसी एवं रोवर-रेंजर्स के विद्यार्थियों ने नगर निकाय चुनाव कालाडेरा के दौरान मानद ड्यूटी में सक्रिय सहभागिता निभाकर सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन एवं राष्ट्रसेवा की मिसाल पेश की। 

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों ने सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर निर्वाचन कार्य में सहयोग देने के साथ मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान किया तथा चुनाव व्यवस्था को सुचारु बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 

विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि राष्ट्रीय सेवा योजना, राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं रोवर-रेंजर्स जैसी गतिविधियाँ युवाओं में केवल अनुशासन ही नहीं, बल्कि सेवा, नेतृत्व, सहयोग और नागरिक कर्तव्य की भावना भी विकसित करती हैं। चुनावी ड्यूटी में उनकी जिम्मेदार भूमिका इसका जीवंत उदाहरण बनी।

महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुमन भाटिया ने विद्यार्थियों के सेवाभाव एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में युवाओं की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अनुभव विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। महाविद्यालय परिवार ने चुनावी ड्यूटी में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी एनएसएस, एनसीसी एवं रोवर-रेंजर्स विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

टीवी शो स्ट्रीम

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments