बिजली बिल, KYC और E-Challan के नाम पर साइबर ठगी, राजस्थान पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) साइबर ठगों ने मोबाइल यूजर्स को निशाना बनाने के लिए ठगी का नया तरीका अपनाया है | बिजली और गैस कनेक्शन के बिल, आरटीओ ई-चालान, बैंक या सिम की KYC अपडेट, कूरियर-पार्सल, सरकारी योजनाओं और शादी या डिजिटल कार्ड के नाम पर लोगों को फर्जी मैसेज और व्हाट्सएप लिंक भेजे जा रहे हैं | इन संदेशों के साथ भेजी गई APK फाइल डाउनलोड करते ही मोबाइल का नियंत्रण साइबर ठगों के हाथ में पहुंच सकता है और इसके बाद बैंक खातों व यूपीआई से रकम उड़ाई जा सकती है |

साइबर अपराधों से बचाव के लिए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आमजन के लिए एडवाइजरी जारी की है | अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस साइबर क्राइम ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को डर या लालच का झांसा देकर ऐसी फाइलें डाउनलोड करवाते हैं | एक बार फर्जी APK मोबाइल में इंस्टॉल होने के बाद ठग फोन में मौजूद संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाने का प्रयास करते हैं |

ठग मैसेज में बिजली या गैस कनेक्शन काटने, बैंक खाता या सिम बंद होने का डर दिखाते हैं | वहीं कई बार लॉटरी, कैशबैक या किसी सरकारी योजना का लाभ मिलने का लालच भी दिया जाता है | मैसेज में दिए लिंक पर क्लिक करने के बाद APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता है |

फर्जी ऐप को इंस्टॉल करने के बाद ठग मोबाइल के SMS, कॉल लॉग, कॉन्टेक्ट्स और गैलरी जैसी जानकारी तक पहुंच हासिल कर सकते हैं | इसके अलावा फोन पर आने वाले बैंकिंग OTP को भी फॉरवर्ड किए जाने का खतरा रहता है | इतना ही नहीं, संक्रमित मोबाइल में सेव कॉन्टेक्ट्स पर भी अपने आप फर्जी संदेश भेजकर ठग आगे का जाल फैलाते हैं |

राजस्थान पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल में कोई भी ऐप केवल अधिकृत ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें | एंड्रॉयड यूजर्स Google Play Store और Google Play Protect को सक्रिय रखें | सोशल मीडिया, SMS या व्हाट्सएप पर आए किसी अनजान लिंक अथवा APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करें |

फोन की सेटिंग में ‘Install Unknown Apps’ विकल्प को हमेशा बंद रखें. पुलिस ने AnyDesk, TeamViewer जैसे स्क्रीन शेयरिंग ऐप को भी अनजान व्यक्ति के कहने पर इंस्टॉल नहीं करने की सलाह दी है | किसी ऐप को SMS, कॉन्टेक्ट्स या गैलरी जैसी अनावश्यक परमिशन नहीं दें | 

व्हाट्सएप पर टू-स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिव रखें और अनावश्यक मीडिया ऑटो-डाउनलोड बंद रखने की भी सलाह दी गई है | RTO या ट्रैफिक चालान से संबंधित किसी भी मैसेज पर तुरंत भरोसा करने के बजाय आधिकारिक पोर्टल echallan.parivahan.gov.in का ही इस्तेमाल करें |यदि मोबाइल में संदिग्ध APK इंस्टॉल हो गया है तो एंटीवायरस से फुल स्कैन कर उसे डिलीट या क्वारंटीन करने की सलाह दी गई है |


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

टीवी शो स्ट्रीम

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments