राजस्थान में 4 साल बाद फिर लंपी का कहर, 10 हजार गोवंश संक्रमित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान में चार साल बाद लंपी वायरस ने फिर दस्तक देकर पशुपालन विभाग की तैयारियों पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। शत-प्रतिशत टीकाकरण के दावे के बावजूद प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा गोवंश संक्रमित हो चुका है। इनमें 5500 से अधिक मामले अभी एक्टिव हैं, जबकि 6 गोवंश की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा चिंता भरतपुर संभाग से सामने आ रही है। भरतपुर, डीग, धौलपुर और करौली समेत कई जिलों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग ने अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। साथ ही निगरानी और रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। लेकिन इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब विभाग हर साल गॉट पॉक्स वैक्सीन से शत-प्रतिशत टीकाकरण का दावा कर रहा है, तो फिर हजारों पशु लंपी की चपेट में कैसे आ गए?

राजस्थान ने वर्ष 2022 में लंपी का खौफनाक दौर देखा था। उस समय पश्चिमी राजस्थान में बीमारी ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई थी। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 75 हजार से ज्यादा गोवंश की मौत हुई थी। अब चार साल बाद वायरस की दोबारा दस्तक ने पशुपालकों की चिंता बढ़ा दी है।

लंपी संक्रमित पशु के शरीर पर गांठ और फोड़े बनाती है। संक्रमण बढ़ने पर पशु की हालत गंभीर हो सकती है। सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बीमारी तेजी से एक पशु से दूसरे तक पहुंच सकती है। 2022 में लंपी के दौरान वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। इसके बाद पशुपालन विभाग ने हर साल गॉट पॉक्स वैक्सीन से टीकाकरण शुरू किया और इस बार भी शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का दावा किया गया है।

अब संक्रमण फैलने के बाद विभाग खुद पशुओं के सैंपल लेकर एंटीबॉडी की जांच करेगा। इससे यह पता लगाने की कोशिश होगी कि टीकाकरण के बाद पशुओं में पर्याप्त प्रतिरोधक क्षमता बनी या नहीं। यहीं से विभाग की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। गाइडलाइन के मुताबिक संक्रमित या एपिसेंटर क्षेत्र में बाहर से भीतर की ओर स्वस्थ पशुओं का टीकाकरण, हर पशु के लिए अलग निडिल-सिरिंज और निगरानी के लिए अलग टीम होनी चाहिए। सवाल यह है कि जमीन पर इन नियमों का कितना पालन हुआ?


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

टीवी शो स्ट्रीम

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments