महाकाल मंदिर में महाआरती के साथ वात्सल्य सेवा समिति ने की गौसेवा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) अजा एकादशी के पावन अवसर पर वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ की ओर से रानी रोड स्थित महाकाल मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। इसके पश्चात समिति सदस्यों ने गौशाला पहुंचकर गौमाता को गुड़ एवं हरा चारा खिलाकर गौसेवा की तथा गौ संरक्षण का संकल्प लिया।


समिति के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि अजा एकादशी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित रहे। महाकाल मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती के पश्चात गौशाला में गौसेवा की गई।

कार्यक्रम के दौरान आगामी नगर निकाय चुनाव में अधिकतम मतदान करने एवं समाज के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ भी दिलाई गई। राजेश अग्रवाल ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी से होती है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के प्रति महत्वपूर्ण कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वयं मतदान करने के साथ-साथ अपने परिवार, परिचितों एवं समाज के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का संचालन समिति के सह महामंत्री गोपाल कनेरिया ने किया। उन्होंने अजा एकादशी के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में एकादशी व्रत को आत्मसंयम, सात्त्विक जीवन, भक्ति और मन की शुद्धि से जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि व्रत के दौरान खान-पान में संयम एवं नियमितता शरीर और मन को अनुशासित करने में सहायक हो सकती है। साथ ही उन्होंने गौमाता के संरक्षण एवं संवर्धन को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए गौसेवा के लिए सभी को आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में संरक्षक दिनेश भट्ट, राकेश मूंदड़ा, सी.पी. बंसल, गोपाल कनेरिया, राजेश अग्रवाल, मुकेश पंवार, महेश भावसार, जगदीप मंगल, सुभाष शर्मा, कैलाश अग्रवाल, रमेश तायलिया, जगमोहन भावसार, चुन्नीलाल पालीवाल, मंजू मूंदड़ा, मनीबेन पटेल, हिमांगी भट्ट, पुष्प लता मित्तल सहित समिति के विभिन्न सदस्य उपस्थित रहे।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments