स्वास्थ्य-स्वच्छता कार्यशाला एवं पीसीपीएनडीटी अधिनियम पर जागरूकता रैली आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) मोरीजा रोड राजकीय कन्या महाविद्यालय चौमूं में राजस्थान राज्य महिला नीति समिति एवं महाविद्यालय के रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय पर कार्यशाला तथा राजस्थान राज्य महिला नीति आयोग के तत्वावधान में पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।


स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यशाला में छात्राओं ने आकर्षक पोस्टर बनाकर स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वच्छ जीवनशैली के महत्व का संदेश दिया। छात्राओं को बताया गया कि उत्तम स्वास्थ्य के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता एवं स्वस्थ आदतों को दैनिक जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. राजेंद्र कुमार ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति सजग रहने तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

राजस्थान राज्य महिला नीति की नोडल अधिकारी डॉ. माधुरी गोस्वामी ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। सह-नोडल अधिकारी डॉ. हंसा लुनायच ने छात्राओं को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

इसके पश्चात पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में छात्राओं ने प्रभावी नारों के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या एवं लिंग परीक्षण जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरूकता का संदेश दिया। छात्राओं ने लोगों को संदेश दिया कि कन्या भ्रूण हत्या पाप है, लिंग परीक्षण का विरोध करें तथा बेटा-बेटी को समान अवसर दें। उन्होंने बताया कि बेटियां भी बेटों की तरह अपने माता-पिता की देखभाल और परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। रैली के दौरान आसपास की महिलाओं एवं बुजुर्ग महिलाओं को भी कन्या भ्रूण हत्या रोकने तथा बेटियों के सम्मान एवं संरक्षण के लिए जागरूक किया गया। महिलाओं ने भी इस सामाजिक कुरीति के विरोध में छात्राओं के अभियान का समर्थन किया।

कार्यक्रम में रेड रिबन क्लब की संयोजक शाहीना परवीन तथा सदस्य  सीमन्तिनी पालावत, रीना शक्तावत अनिता कुमावत एवं रेशमा कंवर उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के अनेक संकाय सदस्यों ने भी उपस्थित रहकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments