राजस्थान परिषद् द्वारा सामूहिक क्षमापना दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

बेंगलुरु (संस्कार सृजन) राजस्थान परिषद् द्वारा पर्युषण महापर्व के उपरांत क्षमापना दिवस के अवसर पर सामूहिक क्षमापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन साध्वीश्री पावन प्रभाजी आदि ठाणा-4 की पावन सन्निधि में तेरापंथ भवन गांधीनगर में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वी श्री के मंगलाचरण से हुआ | बहादुर सेठिया द्वारा मैत्री गीत प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी साध्वीश्री द्वारा प्रस्तुत सामूहिक गीतिका ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक भाव से अभिभूत कर दिया।

इस अवसर पर राजस्थान परिषद के अध्यक्ष संजय बैद ने अपने संबोधन में कहा कि पर्युषण एवं संवत्सरी अपनी भूलों का आत्मावलोकन करने, क्षमा माँगने और आपसी गिले-शिकवे भुलाकर संबंधों को मधुर बनाने का अवसर है। उन्होंने राजस्थान परिषद परिवार की ओर से मन, वचन या काया से जाने-अनजाने किसी भी प्रकार से किसी को दुःख पहुँचा हो, किसी की भावना आहत हुई हो अथवा कोई कमी रह गई हो, तो उसके लिए हृदयपूर्वक खमतखामणा किया।

उन्होंने राजस्थान परिषद के सभी प्रायोजकों, कार्यकारिणी सदस्यों, महिला विंग एवं सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परिषद की प्रत्येक उपलब्धि सामूहिक प्रयास, सहयोग एवं विश्वास का परिणाम है। उन्होंने सभी सदस्यों से भविष्य में भी राजस्थान परिषद को अपना स्नेह, सहयोग, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करते रहने का आग्रह किया।

साध्वीश्री पावन प्रभाजी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि पर्युषण आत्मशुद्धि, संयम, तप, त्याग और आध्यात्मिक जागरण का पर्व है। इन दिनों की साधना का वास्तविक उद्देश्य अपने विचारों, व्यवहार और जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। संवत्सरी के माध्यम से व्यक्ति अपनी भूलों को स्वीकार करता है, क्षमा माँगता है और दूसरों को भी हृदय से क्षमा करता है।

उन्होंने विशेष रूप से प्रेरणा देते हुए कहा कि हमें अपनी पहचान और संस्कारों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। आधुनिक जीवनशैली के बीच भी अपने संस्कारों, मूल्यों एवं परंपराओं को जीवंत रखना आवश्यक है। उन्होंने समाज के सभी लोगों को कुव्यसनों से दूर रहने, संयमित जीवन जीने तथा अपने जीवन को सद्विचारों एवं सदाचार से समृद्ध बनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में राजस्थान परिषद् के सचिव रजत बैद ने साध्वी श्रीजी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए, उपस्थित सदस्यों, प्रबंधन मंडल कार्यसमिति, महिला विंग, प्रायोजकों एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन सुशील चोरड़िया ने किया। उन्होंने आचार्यप्रवर एवं विराजित साध्वीश्रीजी के प्रति श्रद्धाभाव रखते हुए उपस्थित सभी सदस्यों को आपस में खमतखामणा करवाया। कार्यक्रम में राजस्थान परिषद् के बड़ी संख्या में सदस्य, पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, महिला विंग की सदस्याएं एवं समाज के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments