पर्यावरण व वन्यजीव सेवा के लिए NSS स्वयंसेवक नरसाराम दाखां वन मित्र सम्मान से हुए सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

सिणधरी / बालोतरा (संस्कार सृजन) पर्यावरण संरक्षण एवं वन्यजीव सेवा के क्षेत्र में पिछले एक दशक से अनुकरणीय कार्य कर रहे एमबीआर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बालोतरा के एनएसएस वरिष्ठ स्वयंसेवक नरसाराम दाखां को 'वन मित्र' पहचान पत्र देकर सम्मानित किया गया है। सिणधरी वन विभाग के रेंजर सुरेंद्र कुमार ने नरसाराम को 'वन मित्र' का पहचान पत्र पहनाकर उनकी निरंतर समाजोपयोगी व पर्यावरण हितैषी सेवाओं की सराहना की।

नरसाराम दाखां बीते 10 वर्षों से पर्यावरण एवं बेजुबान जीवों की रक्षा के लिए समर्पित हैं। उन्होंने अपने निजी खर्च से 10,000 से अधिक पौधे ट्री-गार्ड सहित लगाकर उनकी देखरेख का जिम्मा संभाला है। इसके साथ ही पशु-पक्षियों के लिए चारा-पानी और परिंडे लगाने का कार्य वे नियमित रूप से कर रहे हैं।

सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी: पर्यावरण के साथ-साथ नरसाराम सामाजिक क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय हैं:

राशन एवं सहायता: असहाय परिवारों को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना।

शिक्षा व जागरूकता: प्रौढ़ शिक्षा के तहत बुजुर्गों को साक्षर बनाना एवं जन-जागरूकता अभियान चलाना।

छात्र सहायता: साधनहीन परीक्षार्थियों के लिए परिवहन व अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं करना।

श्रमदान व विकास: सफाई अभियानों में सहयोग और गांव के रास्तों के गड्ढों को श्रमदान से ठीक करना।

नियमित अध्ययन के साथ-साथ इन बहुआयामी सामाजिक कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम देकर नरसाराम ने समाज के सामने कर्मठता और निस्वार्थ सेवा की अनूठी मिसाल पेश की है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments