भक्ति और उत्साह के साथ जीण माता मंदिर के लिए 15वीं विशाल पदयात्रा रवाना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम डेहरा, कानपुरा से प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री जीण माता मंदिर के लिए 15वीं विशाल पदयात्रा का शुभारंभ अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में हुआ। प्रातः 07:15 बजे पूजा-अर्चना एवं ध्वज पूजन के पश्चात पदयात्रियों का जत्था जीण धाम के लिए रवाना हुआ।

यात्रा की शुरुआत में श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र धर्ममय माहौल में सराबोर हो गया। पदयात्रा में बड़ी संख्या में पुरुष, महिलाएं, युवा एवं बच्चे भक्ति भाव के साथ शामिल हुए हैं।

आयोजकों ने बताया कि यह 15वीं वार्षिक पदयात्रा है, जो प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे नियम-संयम और भक्ति-भाव के साथ आयोजित की जा रही है। पदयात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में जलपान, विश्राम एवं चिकित्सा की विशेष व्यवस्था की गई है।

समस्त ग्रामीणों एवं पदयात्रा समिति ने माता जी से सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और यात्रा के सकुशल व मंगलमय संपन्न होने की प्रार्थना की।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069



Post a Comment

0 Comments