पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर से

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) कस्बे के सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय में पीजी कोर्सेज में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 सितम्बर से शुरू होंगे। कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. सुमन भाटिया ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध सेमेस्टर प्रथम के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विद्यार्थी 22 सितम्बर से 03 अक्टूबर तक आवेदन पत्र भर सकेंगे। 

ऑनलाइन सत्यापन की अंतिम तिथि 07 अक्टूबर रहेगी। अंतिम वरीयता सूची और प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 09 अक्टूबर को किया जाएगा। अभ्यर्थियों द्वारा मूल प्रमाण पत्रों की जांच करवाने की अंतिम तिथि और ई मित्र पर शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर है। प्रवेशित विद्यार्थियों की प्रथम सूची का प्रकाशन 15 अक्टूबर को किया जाएगा। 

पीजी प्रवेश की नोडल ऑफिसर प्रोफ़ेसर रूबी शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में संचालित पीजी पाठ्यक्रम वाणिज्य संकाय में एम कॉम बिजनेस एड, ईएएफएम, एबीएसटी, विज्ञान संकाय में एमएससी कैमिस्ट्री तथा कला संकाय में एमए भूगोल व राजनीति विज्ञान में पीजी पूर्वार्द्ध / प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश आवेदित हैं |

महाविद्यालय के पीजी प्रवेश के नोडल प्रो. शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश की अंतरिम सूची में नाम आने पर उन्हें बधाई पत्र के साथ, ऑनलाइन आवेदन की प्रति, दसवीं व बारहवीं से लेकर स्नातक तीनों वर्ष की मूल अंकतालिका, मूल टीसी व सीसी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, आवेदित बोनस अंक के प्रमाण पत्र, ओबीसी व क्रिमिलियर प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र व गैप सर्टिफिकेट्स आदि की मूल एवं स्वप्रमाणित छायाप्रति के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर, निर्धारित तिथि तक महाविद्यालय में आकर सत्यापन करवाना होगा। इसके बाद ई-मित्र पर जाकर अपना शुल्क जमा कराना होगा। तभी उनका प्रवेश सुनिश्चित हो पाएगा। प्रवेशार्थी महाविद्यालय के वैब पोर्टल पर जाकर अपने प्रवेश संबंधी समस्त जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments