रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने पोस्टरों के माध्यम से दिया आत्मसुरक्षा का संदेश

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में संचालित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत ‘आत्मरक्षार्थ तकनीक पोस्टर प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों, सजगता, साहस एवं आत्मविश्वास को रचनात्मक पोस्टरों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में अनुष्का कुमावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मेनका कुमावत एवं प्रिया अटल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान, जबकि कुमकुम सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्राओं द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों में आत्मरक्षा के व्यावहारिक उपायों के साथ-साथ विपरीत परिस्थितियों में मानसिक दृढ़ता, सजगता और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया। प्रतियोगिता की निर्णायक मंडली में प्रोफेसर आशा सक्सैना, प्रोफेसर अनंता माथुर एवं प्रोफेसर वीणा माथुर रहीं। 

निर्णायकों ने छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति, विषय की समझ, प्रस्तुतीकरण तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता को आधार बनाकर मूल्यांकन किया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर सुमन भाटिया ने विजेता छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण केवल शारीरिक सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि छात्राओं में आत्मविश्वास, साहस, सजगता और निर्णय क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होने के साथ-साथ अपने आसपास की अन्य बालिकाओं और महिलाओं को भी आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करना चाहिए। 

प्रोफेसर सुधा माहेश्वरी ने छात्राओं द्वारा प्रशिक्षण के दौरान अर्जित आत्मरक्षा कौशल का मूल्यांकन किया तथा उनके प्रदर्शन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास और सुरक्षा-बोध में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई दे रही है। प्रतियोगिता का संयोजन एवं संचालन महिला प्रकोष्ठ की संयोजक डॉ. दीपा वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षार्थ प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीकों से परिचित कराने के साथ उन्हें शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाना है। 

पोस्टर प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक आयोजनों से प्रशिक्षण की विषयवस्तु को छात्राओं के व्यवहार और अभिव्यक्ति से जोड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। प्रतियोगिता ने यह संदेश दिया कि आत्मरक्षा केवल एक कौशल नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments