विश्वकर्मा जयंती पर बीएमएस ने सौंपा ज्ञापन, 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने की उठाई मांग

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) की ओर से भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा का पूजन एवं स्मरण किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश साईं ने की। मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीनानाथ रुठला एवं एस.के. राठौर उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता दीनानाथ रुठला ने भगवान विश्वकर्मा के जीवन एवं उनकी शिल्पकला पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में भगवान विश्वकर्मा को देवशिल्पी के रूप में विशेष स्थान प्राप्त है। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी विभिन्न निर्माण कृतियों का उल्लेख करते हुए कहा कि लंका और भगवान श्रीकृष्ण की द्वारका के निर्माण से जुड़ी मान्यताएं उनकी अद्भुत शिल्प एवं निर्माण क्षमता को दर्शाती हैं।

उन्होंने कहा कि श्रमिक और निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के लिए भगवान विश्वकर्मा प्रेरणा के प्रतीक हैं। श्रम, कौशल और सृजन के सम्मान की भावना को समाज में मजबूत करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में जयंतीलाल, यतेंद्र कुमार ,महेंद्र सैनी, मालीराम स्वामी, महेश चतुर्वेदी, जिला प्रचार मंत्री अक्षय कुमार सहित भारतीय मजदूर संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के पश्चात भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रम दिवस घोषित करने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संघ की ओर से कहा गया कि भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रम, कौशल, सृजन और श्रमिक सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए 17 सितंबर को राष्ट्रीय श्रम दिवस के रूप में घोषित किया जाना श्रमिक वर्ग के सम्मान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा। संपूर्ण प्रदेश में जिला कलेक्टरों के माध्यम से ज्ञापन राज्य सरकार को भेजे गये | इस मांग पर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया गया।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments