प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस पर चौमूं में 500 दीप प्रज्वलित कर की दीर्घायु की कामना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन)  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर चौमूं के मोरीजा रोड स्थित कागलिया हनुमान मंदिर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में 500 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की मंगलकामना की। इस दौरान मंदिर में भव्य महाआरती का आयोजन कर देश की समृद्धि की प्रार्थना भी की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सनातन परंपरा में दीप प्रज्वलन प्रकाश, शुभता और मंगलकामना का पावन प्रतीक है। आज प्रज्वलित ‘आशीर्वाद का दीया’ जनस्नेह एवं आस्था के प्रकाश से दीप्तिमान होकर प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की निष्काम राष्ट्रसेवा को नमन करता है और विकसित, समृद्ध एवं सशक्त भारत के संकल्प के प्रति हमारी शुभेच्छाओं को अभिव्यक्त करता है।

रामलाल शर्मा ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत की गई है। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक माह के अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में सेवा, जनजागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया जाएगा। शर्मा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से सेवा और जनभागीदारी की भावना के साथ इस अभियान से जुड़कर ‘विकसित राजस्थान’ के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देने की अपील की।

इस गरिमामयी अवसर पर बांसा मंडल अध्यक्ष शंकर गागोरिया, पूर्व वाइस चेयरमैन कालूराम जाट, पूर्व कृषि मंडी अध्यक्ष दिनेश गोरा, उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, जिला मंत्री अरविंद यादव, रामलाल चोपड़ा, बलबीर सरपंच शर्मा, महेश सरपंच, कालूराम बड़बड़वाल, मुकेश बलेसरा, जमनलाल सैनी, नानछीलाल शर्मा, श्याम बांसा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिकदर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
वीडियो साझाकरण

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

वीडियो उपकरण देखें

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments