जन्माष्टमी विशेष : कृष्ण के नाम का ज़िक्र कीजिए, फ़िक्र तो अपने-आप छूमंतर हो जाएगी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) कृष्ण के नाम का ज़िक्र होते ही मानों फ़िक्र तो अपने आप ही छूमंतर हो जाती है, हो भी क्यों नहीं, क्योंकि भारतीय विरासत की झोली में श्रीकृष्ण केवल एक जप नाम नहीं, अपितु वो कर्म-विज्ञानी है, जो प्रबंधन का पर्याय है, कला-कौशल का पुरोधा है, संपूर्णता का सर्जक है, असाधारण का प्रतिनिधि है, अंत में, लेकिन अंतिम नहीं, वो अनंत गुणों से परिपूर्ण एक विराट व्यक्तित्व का अनुकरणीय आइकॉन है, इसलिए अपने शिष्ट व पुष्ट अंदाज़ में श्रीकृष्ण को जगत गुरु का दर्ज़ा मिला हुआ है।


आपके जीवन में किसी भी प्रकार की  समस्या है, तो करना क्या है, बस कृष्ण के जीवन की क़िताब के किसी भी पन्ने को खोल लीजिए, समाधान मिलने की तयशुदा गारंटी है। व्यवस्था के इस विज्ञानी का नाम लेने मात्र से ही ज़िन्दगी की हवाओं में एक अलग सी संतुष्टि का अहसास होता है, मानें क्या, यह अटल सत्य है कि गीता के इस गायक की गायी और निभाई हर गाथा अपने आप में जीवन-विज्ञान का एक सम्पूर्ण अध्याय है, फिर चाहे वो अध्याय- यशोदा के नटखट बालक का हो, राधा से प्रेम करने वाला उच्चकोटि के प्रेमी का हो, गोपियों व ग्वालों के कान्हा का हो, गायों के गोपाल का हो, दुष्ट मामा कंस के वध करने वाले पराक्रमी श्रीकृष्ण का हो, महाभारत जैसे धर्मयुद्ध के नीतिकार का हो या फिर सुदामा से दोस्ती निभाने की मिसाल का हो, अर्थात उनकी जीवन-लीला का हर अध्याय बेजोड़ और बेमिसाल है, जिस पर आंख मूंद कर विश्वास किया जा सकता है। 

कृष्ण केवल एक नाम नहीं, वह जीवन का अद्भुत रहस्य हैं-सत्य, सौंदर्य और सहजता का अद्वितीय संगम। गीता के गूढ़ उपदेश से लेकर बांसुरी की मधुर तान तक, रणभूमि की रणनीति से लेकर ग्वाल-बाल संग ठिठोली तक, कृष्ण तो हर रूप में चमत्कारी हैं। उनका सबसे बड़ा कमाल तो यह है कि वे हर परिस्थिति में सहज रहने का संदेश देते हैं। 

मथुरा की जेल में जन्म लेने वाला यह शिशु, गोकुल में हँसता-खेलता ग्वाला बन जाता है, और महाभारत के कुरुक्षेत्र में अर्जुन का सारथी बनकर धर्म का दीप जलाता है। वे हमें सिखाते हैं कि जीवन केवल गंभीरता नहीं, बल्कि उत्सव भी है। कृष्ण का दूसरा कमाल- वे संबंधों के पारखी हैं। सखा के रूप में सुदामा की गरीबी को प्रेम से भर देते हैं, भाई के रूप में बलराम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते हैं, और गुरु के रूप में अर्जुन के संदेह को ज्ञान में बदल देते हैं। आज के समय में कृष्ण का कमाल यह है कि- वे हमें लचीलापन, बुद्धिमत्ता और आनंद के संगम के साथ न केवल जीना सिखाते हैं, बल्कि कठिनाई में धैर्य, अवसर पर उत्साह और हर पल में प्रेम से रहना भी सिखाते है। यही कारण है कि युग बदलते रहे, पर कृष्ण आज भी उतने ही ताज़ा, उतने ही प्रेरक और उतने ही कमाल हैं...!!

डाॅ. जितेन्द्र लोढ़ा - स्वतंत्र लेखक, प्रेरक वक़्ता, काॅलेज शिक्षा राजस्थान में टीचर एजुकेटर हैं !


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments