पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने किया भाजपा प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज नगर परिषद चौमूं में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के चुनाव कार्यालयों का भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता का अभूतपूर्व उत्साह एवं जनसैलाब देखने को मिला।


​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने कहा, कार्यक्रमों में उपस्थित सभी वार्डवासियों का अपार उत्साह और स्नेह यह स्पष्ट रूप से बयां कर रहा है कि चौमूं की जनता विकास के पथ पर आगे बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। प्रदेश की भाजपा सरकार की नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास है।"

पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने वार्ड नं. 36, वार्ड नं. 27, वार्ड नं. 12, वार्ड नं. 13, वार्ड नं. 19, वार्ड नं. 41, वार्ड नं. 26, वार्ड नं. 22, वार्ड नं. 35, वार्ड नं. 07, वार्ड नं. 16, वार्ड नं. 38, वार्ड नं. 01, वार्ड नं. 31, वार्ड नं. 14, वार्ड नं. 09, वार्ड नं. 08, वार्ड नं. 20 सहित कई वार्डो में चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। 

​पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने जानकारी दी कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जन-कल्याणकारी सोच को धरातल पर उतारने के लिए नगर निकाय चुनाव-2026 के भाजपा संकल्प पत्र में GYAN (गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति) को विकास का मुख्य आधार बनाया है। बेहतर आवास और पारदर्शी मूलभूत सुविधाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता, नए रोजगार, कौशल विकास और उद्यमिता के अभूतपूर्व अवसर और महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और आधुनिक नागरिक सुविधाओं का विस्तार एवं बुनियादी ढांचागत मजबूती एवं सर्वांगीण समृद्धि का प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया है। ​

रामलाल शर्मा ने कहा कि GYAN के सशक्तीकरण को केंद्र में रखकर हम ऐसे आधुनिक और सुरक्षित शहरों का निर्माण करेंगे, जहाँ विकास की किरण हर घर तक पहुँचेगी और राजस्थान समृद्धि के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। ​रामलाल शर्मा ने समस्त सम्मानित मतदाताओं एवं वार्डवासियों से विनम्र अपील करते हुए कहा कि आगामी 09 सितंबर को 'कमल' का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाएं और चौमूं के सर्वांगीण विकास में अपनी सहभागिता निभाएं। 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, भाजपा प्रत्याशी, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में वार्ड वासी शामिल हुए। 

Post a Comment

0 Comments