गांव री ढाणी का जिला कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पलसाना (संस्कार सृजन) पलसाना बाईपास पर स्थित ‘गांव री ढाणी’ का जिले के प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन हुआ। जिला कलेक्टर आशीष मोदी, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक नुनावत तथा जिला डिप्टी राहुल गोयल ने ‘गांव री ढाणी’ पहुंचकर यहां के ग्रामीण परिवेश, व्यवस्थाओं एवं गतिविधियों का जायजा लिया। 

होटल के संचालक रामूराम चौधरी व मेनेजमेंट डायरेक्टर राजेंद्र चौधरी ने अधिकारियों के पहुंचने पर उनका माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने यहां तैयार किए गए विशुद्ध ग्रामीण वातावरण को करीब से देखा और पारंपरिक संस्कृति से रूबरू हुए। ‘गांव री ढाणी’ में आने वाले लोगों को आधुनिक चकाचौंध से अलग राजस्थान की पारंपरिक ग्रामीण संस्कृति और मिट्टी के परिवेश का अनुभव कराया जाता है। यहां ग्रामीण जीवन की झलक, देशी रहन-सहन, पारंपरिक वातावरण और स्थानीय खान-पान को विशेष रूप से सहेजकर रखा गया है।

अधिकारियों ने लिया देशी भोजन का स्वाद:-

दौरे के दौरान जिला कलेक्टर आशीष मोदी सहित अधिकारियों ने यहां तैयार किए गए पारंपरिक ग्रामीण भोजन एवं देशी व्यंजनों का स्वाद भी चखा। भोजन की गुणवत्ता, स्वाद और पारंपरिक तरीके से परोसे जाने की व्यवस्था देखकर अधिकारियों ने इसकी सराहना की।

जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने भोजन की गुणवत्ता की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण परिवेश में तैयार किए गए पारंपरिक भोजन का स्वाद अपने आप में विशेष अनुभव है। उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं एवं ग्रामीण संस्कृति को सहेजने के प्रयासों की भी सराहना की।

मिट्टी से जुड़ी संस्कृति को संजोने की अनूठी पहल:-

‘गांव री ढाणी’ केवल भोजन का स्थान नहीं, बल्कि राजस्थान की ग्रामीण संस्कृति, परंपरा और मिट्टी से जुड़ी जीवनशैली का अनुभव कराने वाला विशेष स्थान बनकर उभर रहा है। यहां आने वाले लोगों को गांव के पुराने परिवेश, देशी खान-पान और पारंपरिक जीवनशैली की अनुभूति कराई जाती है।

अधिकारियों के दौरे के दौरान ग्रामीण संस्कृति को जीवंत बनाए रखने, स्थानीय परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा राजस्थान की लोक विरासत को सहेजने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के एक साथ ‘गांव री ढाणी’ पहुंचने से यहां मौजूद लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने पूरे परिसर का अवलोकन करते हुए यहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और ग्रामीण परिवेश में परोसे जा रहे पारंपरिक भोजन एवं संस्कृति की खुले मन से प्रशंसा की। 

पलसाना बाईपास पर स्थित ‘गांव री ढाणी’ का यह दौरा ग्रामीण संस्कृति और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच एक सुखद संवाद के रूप में यादगार रहा। जिले के प्रशासन को गांव री ढाणी रेस्टोरेंट के संस्थापक रामूराम चौधरी ने बताया कि इस ऑर्गेनिक भोजन के पीछे मुख्य कारण नागौर जिले के ग्राम मकोड़ी बालासर स्थित हमारे पुश्तैनी खेत में बना हाईटेक नेचुरल फूड प्राइवेट लिमिटेड मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है। असल में हमारी ताकत हमारा प्लांट ही है और यही हमारी पहचान है।

रिपोर्ट : पवन कुमार शर्मा


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो

टीवी शो स्ट्रीम


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments