हैप्पी होम स्कूल में ऑर्गन डोनेशन डे जागरूकता कार्यशाला आयोजित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

उदयपुर (संस्कार सृजन) ऑर्गन डोनेशन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्कॉलर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में हैप्पी होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु एक विशेष सत्र एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 70 विद्यार्थियों एवं अध्यापक- अध्यापिकाओं ने सहभागिता की और अंगदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. महिमा बिरला, निदेशक, नारायण बिजनेस स्कूल, अहमदाबाद ने अंगदान के महत्व एवं उनसे जुड़े विभिन्न पहलुओं तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अंगदान एक मानवीय संकल्प है, जिसके माध्यम से व्यक्ति मृत्यु के बाद भी किसी जरूरतमंद को जीवनदान दे सकता है।

मीडिया समन्वयक प्रोफेसर विमल शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों में जागरूकता फैलाने पर जोर देते हुए कहा कि आप सभी हमारे ब्रांड एम्बेस्डर हो जो  समाज में अंगदान के प्रति सकारात्मक अवधारणा पैदा कर अधिक से अधिक लोगों को इस नेक पहल के लिए प्रेरित करने की क्षमता रखते हो।

स्कॉलर्स फाउंडेशन के संस्थापक कुंदन भटेवरा ने अंगदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा अधिक लोगों को अंगदान के लिए प्रेरित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय की निदेशक (अकादमिक) डॉ. सुषमा अरोड़ा ने सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ब्रेन-डेड व्यक्ति के अंग दान से 8 से 9 ज़रूरतमंद व्यक्तियों को जीवनदान दिया जा सकता है। उन्होंने ऐसे महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने हेतु स्कॉलर्स फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया।

कार्यशाला के अंत में सभी उपस्थित अतिथियों, वक्ताओं, अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने अंगदान से संबंधित विषयों पर उत्साहपूर्वक भाग लिया और समाज में मानवता व जीवन रक्षा का संदेश फैलाने का संकल्प लिया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments