धांधेला में पहली बार शहीदों की याद में हुई त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

पाटन (संस्कार सृजन) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पाटन के धांधेला गांव में पहली बार देश के अमर शहीदों की याद में त्रिकोणीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने खेल के साथ-साथ सामाजिक एकता, प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। प्रतियोगिता में तीन टीमें आमने-सामने थीं पाटन क्षेत्रीय एकादश, पाटन थाना पुलिस एकादश और पाटन पत्रकार एकादश। फाइनल मुकाबला पत्रकार एकादश और पुलिस एकादश के बीच हुआ, जिसमें रोमांचक मुकाबले के बाद पत्रकार एकादश ने जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं पाटन थाना एकादश उपविजेता रही।

पत्रकार एकादश की कप्तानी वरिष्ठ पत्रकार हरिकिशन राव और उप-कप्तानी प्रतीक तिवाड़ी ने संभाली। पत्रकार एकादश टीम में सभी क्षेत्रीय पत्रकार खेले जिनमें अश्वनी भारद्वाज, ईश्वर आसट, महेश यादव, मनोज मीणा, प्रवीण यादव, बबलू यादव, दिनेश जांगिड़, के.के. टेलर, सुदेश सिंह, सुरेश यादव, विकास मीणा सहित अन्य पत्रकार खिलाड़ी व कोच शामिल रहे। 

सीकर जिला ब्यूरो चीफ ईश्वर आसट व संवाददाता प्रतीक तिवाड़ी ने शानदार मनोरंजन से भरपूर निष्पक्ष क्रिकेट कमेंट्री के साथ साथ कई पुलिस अधिकारियों, डॉक्टर्स व विशिष्ट मेहमानों के लाइव इंटरव्यू भी कमेंट्री बॉक्स से लाइव दिखाए और साथ ही क्रिकेट मैदान पर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन भी किया। आयोजन समिति ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। साथ ही सभी खिलाड़ियों (पुलिस- पत्रकार) को मोमेंटो और मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया! मैदान पर खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था | चौके-छक्के, शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग के बीच ऐसा लगा मानो सभी अपने बचपन को फिर से जी रहे हों। जीत-हार से ऊपर उठकर खिलाड़ियों में आपसी सम्मान और खेल भावना देखने को मिली। पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही | पुलिसकर्मियों ने अनुशासन और ऊर्जा के साथ खेलकर आमजन और पुलिस के बीच आपसी जुड़ाव को मजबूत किया। 

आयोजन की शोभा शहीद परिवारों की उपस्थिति ने बढ़ाई। शहीद देशराज सिंह के पिता उदय सिंह, चाचा शिवराज सिंह व बजरंग सिंह तथा शहीद कल्याण सिंह के पुत्र अरविन्द सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेकर सभी में देशभक्ति का भाव जगाया। समाजसेवी शिवराज सिंह ने करीब 35 हजार रुपये का खेल सामान उपलब्ध करवाकर आयोजन में सहयोग किया। इस मौके पर नीमकाथाना कोतवाल विक्रम सिंह और पाटन थानाधिकारी बद्री प्रसाद मीणा भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया |

विशिष्ट अतिथि के तौर पर डॉक्टर दिलीप यादव ईएनटी विशेषज्ञ भी कार्यक्रम में मौजूद रहे | आयोजन को सफल बनाने में पिछले तीन महीने से मेहनत कर रहे के. के. टेलर, पत्रकार व एडवोकेट बी.एस. टेलर की विशेष भूमिका रही | साथ ही अम्पायर, स्कोरर और क्षेत्रीय एकादश के सभी खिलाड़ियों की भूमिका अहम रही। पत्रकार परिषद ने आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रतियोगिता केवल खेल नहीं थी, बल्कि पाटन में एकता और सद्भाव का प्रतीक बनी।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments