UEM तकनीकी बोनांजा अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (UEM), जयपुर द्वारा आज 18 अगस्त, 2026 को सुबह 10 बजे से यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट जयपुर स्थित कैंपस में जिले के शीर्ष विद्यालयों के बीच सबसे बड़ी अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता - CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) का आयोजन किया गया।


अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता- CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर के वाईस चांसलर प्रो. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी, रजिस्ट्रार डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा, एसोसिएट डीन- डॉ. मुकेश यादव, कृशानु बनर्जी, सुमन चक्रबर्ती आदि ने माँ सरस्वती की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर किया।

अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता -CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, G S S S, चौमूं, PM श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चौमूं, सेंट एंसलेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राघव वर्ल्ड स्कूल, श्री प्रताप इंटरनेशनल स्कूल, टाइनी टॉट्स कॉन्वेंट स्कूल, सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल, जैतपुरा, क्यूरियस किड्स एकेडमी आदि सहित जयपुर ग्रामीण के अधिकतम टॉप स्कूलों से विज्ञान के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर/ कोलकाता द्वारा “श्री चैतन्य टेक्नो” को अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता-CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चैंपियन स्कूल व “सेंट एंसलेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल” चौमू को उपविजेता स्कूल वर्ष 2026 का ख़िताब देकर पुरस्कृत किया गया।

उपरोक्तानुसार अंतर-विद्यालयीय तकनीकी प्रतियोगिता - CONNECTECH (UEM तकनीकी बोनांजा) कार्यक्रम में छात्रों ने पांच स्पर्धाओं 1. NIRMANA - विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता - कक्षा 9 से 12 तक, 2. पाइथागोरस स्टार - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 9 और 10 तक, 3. PYTHAGORAS PRO - मैथ्स टेस्ट - कक्षा 11 और 12 तक, 4. जिज्ञासा प्रतियोगिता कक्षा - 11 से 12 तक व 5. जनरल - क्विज प्रतियोगिता कक्षा - 09 से 12 में भाग लिया।

सभी प्रतियोगिताओ का परिणाम इस प्रकार रहा प्रतियोगिता:-

टेक कला: प्रथम पुरस्कार - आरव जांगिड़-राघव वर्ल्ड स्कूल, द्वितीय पुरस्कार- गरिमा अग्रवाल-सेंट एंसलेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोमू, रुबल जांगिड़- टाइनी टॉट्स कॉन्वेंट स्कूल, गोविंदगढ़

पाइथागोरस प्रो: प्रथम पुरस्कार आयुष सैनी-श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, द्वितीय पुरस्कार शुभम कुमावत-G S S S, चोमू, तीसरा पुरस्कार सायर सैनी-PM श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चोमू

पाइथागोरस स्टार: प्रथम पुरस्कार चैतन्य जैन -श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, द्वितीय पुरस्कार समित यादव - सेंट एंसलेम्स स्कूल, तीसरा पुरस्कार - निशांत नागर-श्री चैतन्य टेक्नो

NIRMANA - विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता: देवांश सेठी- सेंट एंसलेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल,  द्वितीय पुरस्कार-आयुष मीणा / परी दुसाद / यश शर्मा- राघव वर्ल्ड स्कूल, तीसरा पुरस्कार - निसरे कुमावत / सांववी कुमावत- श्री प्रताप इंटरनेशनल स्कूल

क्यूरियोसिटी: प्रथम पुरस्कार ईशान बोहरा, टाइनी टॉट्स कॉन्वेंट स्कूल, द्वितीय पुरस्कार विश्वर्य सिंह-सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल, जैतापुरा, तीसरा पुरस्कार देवांशी मिश्रा-सेंट एंसलेम्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल

बायो ब्रिलियंस प्रथम पुरस्कार: भव्य शर्मा-स्कूल का नाम -- क्यूरियस किड्स एकेडमी, द्वितीय पुरस्कार मोनिका स्वामी-स्कूल का नाम -- श्री चैतन्य टेक्नो, , तीसरा पुरस्कार - लविश कैन- स्कूल का नाम -- श्री चैतन्य टेक्नो

प्रत्येक कार्यक्रम के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले छात्रों को यूनिवर्सिटी ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट (यूईएम), जयपुर/कोलकाता की और से नकद पुरस्कार के साथ साथ योग्यता प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह तथा कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य छात्रों को भागीदारी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विश्विद्यालय के रविंद्र मांजू, ऋदय बनर्जी, शुभदीप घोष, पिनाकी करमाकर के अलावा एडमिशन विभाग के आशुतोष गौतम, महेश चौधरी, बाबूलाल शर्मा शामिल हुए साथ ही कार्यक्रम में पधारे हुए सभी अतिथिओं का यूनिवर्सिटी कुलपति प्रो. डॉ. बिस्वजॉय चटर्जी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments