मुस्लिम समुदाय ने किया AEN पुष्पेन्द्र चौधरी का भव्य स्वागत

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

मनोहरपुर (संस्कार सृजन) कस्बे में मंगलवार को भाईचारे और सम्मान की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। जामा मस्जिद मनोहरपुर के सदर जमील खान चौहान के मुख्य आतिथ्य में जयपुर डिस्कॉम के कर्मठ, ईमानदार और जनसेवक सहायक अभियंता पुष्पेन्द्र चौधरी का भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ऑल राजस्थान इलेक्ट्रिसिटी एम्पलाइज फेडरेशन के सलाहकार अब्दुल हमीद खान ने की, जबकि सीताराम, गुलाबचंद असवाल और इस्लाम खान मोहम्मद नदीम विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।

मुस्लिम समुदाय की ओर से AEN चौधरी का राजस्थानी परंपरा के अनुसार भव्य स्वागत किया गया। सदर जमील खान चौहान व अब्दुल हमीद खान सहित सभी अतिथियों ने अपने हाथों से उन्हें साफा बंधवाया, फूल-मालाओं से लाद दिया, प्रतीक चिन्ह भेंट किया और मुंह मीठा कराया। पूरे माहौल में हर्ष और सम्मान की भावना देखने को मिली।

अपने संबोधन में सदर जमील खान चौहान ने कहा कि "किसी भी अधिकारी या कर्मचारी का सम्मान करने से उसका हौसला बुलंद होता है। सम्मानित व्यक्ति दोगुनी ऊर्जा के साथ जनता की सेवा में जुट जाता है। पुष्पेन्द्र जैसे अधिकारी का सम्मान करना पूरे मनोहरपुर का सम्मान है। ऐसे आयोजन हर विभाग में होते रहने चाहिए।"

फेडरेशन के सलाहकार अब्दुल हमीद खान ने कहा कि "चौधरी साहब की सबसे बड़ी खूबी है उनका व्यवहार। वह जहाँ भी जाते हैं, अपनी ईमानदारी और मधुर व्यवहार की छाप छोड़कर आते हैं। अधिकारी-कर्मचारी सभी उनसे खुश हैं।"

Areef के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीज हबीब कल्लू लोहानी ने कहा कि "जब से AEN पुष्पेन्द्र चौधरी मनोहरपुर आए हैं, विद्युत व्यवस्था में सुधार आया है। जनता को राहत मिल रही है, निगम के सभी टारगेट समय पर पूरे हो रहे हैं और वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का एक परिवार की तरह ख्याल रखते हैं। ऐसे अधिकारी विरले ही मिलते हैं।"

इस अवसर पर मोहम्मद नदीम खान, मोहम्मद फरमान पठान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्युत कर्मी मौजूद रहे। कार्यक्रम की जानकारी कर्मचारी नेता मुकेश नटवाडिया ने दी।

रिपोर्ट : जाफर लोहानी 


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments