सुबोध पब्लिक स्कूल में भव्य अंतर-विद्यालयी उत्सव का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) सुबोध पब्लिक स्कूल, नियर एयरपोर्ट, साँगानेर में “युवा स्वर, विराट दृष्टि : हम सपने देखते हैं, हम उन्हें साकार करते हैं” विषयवस्तु पर एक जीवंत एवं भव्य अंतर-विद्यालयी उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन कन्वीनर वीना जामड़ तथा प्रधानाचार्या आशी श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का शुभारंभ कन्वीनर वीना जामड़, मुख्य अतिथि FICCI FLO की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रख्यात निर्णायक नीता बूचरा तथा प्रधानाचार्या आशी श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीता बूचरा ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि “Young Voices, Big Vision – We Dream It, We Build It” जैसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायी आयोजन का मुख्य अतिथि बनकर उपस्थित होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने महिलाओं के सशक्तीकरण, उद्यमिता एवं नेतृत्व के क्षेत्र में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सपने तभी सार्थक होते हैं, जब उन्हें साकार करने का साहस भी उनमें जुड़ा हो।

उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मंच पर आकर अपनी प्रतिभा, कल्पना और विचारों को अभिव्यक्त करना स्वयं में एक उपलब्धि है और इस दृष्टि से प्रत्येक प्रतिभागी विजेता है। उन्होंने बच्चों को प्रतियोगिता में जीत से अधिक सीखने, निरंतर प्रयास करने, साथ मिलकर आगे बढ़ने तथा अपने भीतर के श्रेष्ठ स्वरूप को पहचानने के लिए प्रेरित किया।

बूचरा ने विद्यार्थियों को पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और परिणाम की चिंता किए बिना अपने सपनों की ओर बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने प्रेरणादायी शब्दों में कहा “सपने वे नहीं जो हम सोते हुए देखते हैं; सपने वे हैं जो हमें जागते हुए कुछ नया करने के लिए प्रेरित करते हैं।”

उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके सपनों को पंख मिलें, उनकी आवाज़ में विश्वास हो और उनकी कल्पना से भविष्य का निर्माण हो। इस उत्सव में शहर के प्रतिष्ठित विद्यालयों ने विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजित प्रतियोगिताएँ:-

नृत्य-नाटिका प्रतियोगिता - विषय: “सपने से साकार तक”

फिल्म निर्माण प्रतियोगिता - विषय: “छोटे प्रयास, बड़े बदलाव”

पारंपरिक योगासन प्रतियोगिता - विषय: “योग से निर्माण”

भजन गायन प्रतियोगिता - विषय: “सुरों की सृष्टि”

भारतीय कला के रंग - विषय: “भारतीय संस्कृति का कैनवास”

उक्त पाँचों प्रतियोगिताओं के निर्णायक जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित एवं प्रख्यात व्यक्तित्व थे, जो अपने-अपने क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखते हैं। विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुतियों एवं कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से नवाचार, सृजनात्मकता तथा सांस्कृतिक गौरव का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन प्रख्यात निर्णायकों द्वारा किया गया और परिणामों की घोषणा अत्यंत उत्साह एवं उमंग के साथ की गई।

उप-प्रधानाचार्य अविनाश जैन द्वारा औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन एवं परिणामों की घोषणा की गई। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, मार्गदर्शकों तथा आयोजन टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इस आयोजन ने युवा प्रतिभाओं को अपनी दृष्टि एवं विचारों को अभिव्यक्त करने, भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाने तथा अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान किया। उत्सव ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सृजनात्मकता, सहयोग की भावना और भविष्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का संचार किया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 921499625870144685129587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

यात्रा की गाइड और यात्रा की जानकारी

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments