लोकतंत्र में मतदान का महत्व विषय पर एक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जयपुर (संस्कार सृजन) माँ शबरी राजकीय कन्या महाविद्यालय, गणगौरी बाजार, जयपुर में प्राचार्य डॉ. सुनीता मीना के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में 'इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब' के तत्वावधान में 'लोकतंत्र में मतदान का महत्व' विषय पर एक  मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य वक्ता राजकीय शाकम्भर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सांभर लेक, जयपुर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. ओम प्रकाश शर्मा रहे, जिन्होंने उपस्थित छात्राओं को मतदान की अनिवार्यता पर विस्तार से संबोधित किया।

मुख्य वक्ता डॉ. ओम प्रकाश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एक सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र के निर्माण में मतदान सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ है। भारतीय लोकतंत्र में हर एक नागरिक को मिला वोट का अधिकार सिर्फ एक संवैधानिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के भविष्य को तय करने वाली सबसे बड़ी शक्ति है।

उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र का सीधा अर्थ है—'जनता का, जनता के द्वारा और जनता के लिए शासन'। इस व्यवस्था को जीवंत और उत्तरदायी बनाए रखने की पूरी जिम्मेदारी देश के मतदाताओं पर होती है। जब हम मतदान करते हैं, तो हम केवल एक प्रतिनिधि नहीं चुनते, बल्कि अपने देश की नीतियों, विकास की दिशा और शासन की गुणवत्ता का फैसला करते हैं।

डॉ. शर्मा ने "मेरे एक वोट से क्या बदलेगा?" की सोच को लोकतंत्र के लिए घातक बताया। उन्होंने याद दिलाया कि इतिहास गवाह है कि कई बार मात्र एक वोट से सरकारें बनी और गिरी हैं। मतदान न करके हम अपनी समस्याओं पर बात करने का नैतिक अधिकार भी खो देते हैं। यदि हम समाज में सकारात्मक बदलाव देखना चाहते हैं, तो हमें घर से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं प्राचार्य डॉ. सुनीता मीना ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि कॉलेज स्तर पर स्थापित 'इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब' छात्राओं को लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदार बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने पहली बार वोट देने वाली छात्राओं से आह्वान किया कि वे धर्म, जाति या किसी भी प्रलोभन से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

कार्यक्रम के अंत में क्लब प्रभारी, डॉ. महेश मिश्रा ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में कॉलेज के सभी टीचिंग स्टाफ, एनएसएस प्रभारी महिमा मीना, क्लब  मेंबर्स कविता सैनी ने सक्रिय भूमिका निभाई। इस अवसर पर अधिक से अधिक छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को सफल बनाया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

दर्शनशास्त्र

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


ज़्यादा जानें
फ़िल्में
विज्ञापन और मार्केटिंग
राजनीति

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments