जोबनेर विश्वविद्यालय में शाखा और पोस्टरों के विरोध पर छात्रों का स्थानांतरण, विरोध में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

जोबनेर / जयपुर (संस्कार सृजन) श्रीकर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर में परिसर के भीतर आरएसएस से जुड़ने तथा छात्रावास में शाखा लगाने के कथित दबाव को लेकर भारी छात्र आक्रोश व्याप्त हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विरोध करने वाले तीन छात्रों का स्थानांतरण (ट्रांसफर) किए जाने के विरोध में दर्जनों छात्र लगातार दूसरे दिन भी विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरने पर डटे रहे।

सामाजिक नेता रामस्वरूप ओला ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बी.एससी. कृषि (ऑनर्स) तृतीय वर्ष के छात्र कृष्ण कुमार चौधरी, आशीष कुमावत एवं साहिल जोशी ने छात्रावास परिसर एवं अपने कमरों के बाहर आरएसएस द्वारा लगाए गए पोस्टरों और जबरन शाखा लगाने का विरोध किया था। छात्रों द्वारा पोस्टर हटाए जाने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति (वीसी) एवं डीन ने द्वेषपूर्ण भावना से कार्रवाई करते हुए तीनों छात्रों का स्थानांतरण अन्य दूरस्थ महाविद्यालयों में कर दिया।

छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन एक विशेष विचारधारा को छात्रों पर थोपने का प्रयास कर रहा है और इसके खिलाफ आवाज उठाने पर यह अनैतिक दंडात्मक कार्रवाई की गई है। स्थानांतरण के विरोध में दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में एकत्रित होकर छात्र-छात्राओं ने प्रशासनिक भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

धरने पर बैठे छात्रों की मुख्य मांग है कि तीनों छात्रों का स्थानांतरण तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए तथा विश्वविद्यालय परिसर में किसी भी बाहरी संगठन की गतिविधियों और दबाव की राजनीति पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका शांतिपूर्ण धरना जारी रहेगा।

रिपोर्ट - भगवान सहाय यादव 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

खगोल शास्त्र

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

डेमोग्राफ़िक्स

Post a Comment

0 Comments