जेट-2026 में परचम लहराने वाली अदिति पंवार का पचकोडिया में हुआ भव्य सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

पचकोडिया / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान की समस्त एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटीज एवं संघटक एग्रीकल्चर कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित राज्यस्तरीय प्रवेश परीक्षा 'जेट-2026' में गर्ल्स वर्ग में प्रथम स्थान (फर्स्ट स्टेट रैंक) तथा जनरल व ओवरऑल वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा अदिति पंवार का ग्राम पंचायत पचकोडिया में भव्य अभिनंदन किया गया।

राजधानी फाउंडेशन एवं राजधानी पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, पचकोडिया की छात्रा अदिति पंवार (पुत्री भगवान सिंह पंवार) ने इस शानदार सफलता से पूरे क्षेत्र और प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत पचकोडिया में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल ककरालिया ने अदिति का माला पहनाकर एवं राजस्थानी साफा बंधवाकर भावभीना सम्मान किया।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि हीरालाल ककरालिया ने अदिति को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह ऐतिहासिक सफलता पूरे क्षेत्र के विद्यार्थियों, विशेषकर बेटियों के लिए एक महान प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति दृढ़ समर्पण से कोई भी विद्यार्थी अपने सपनों को साकार कर सकता है। अदिति की इस सफलता से ग्रामीण अंचल के अन्य विद्यार्थियों में भी शिक्षा के प्रति नया उत्साह और प्रेरणा जगेगी।

समारोह में उपस्थित शिक्षाविद् डॉ. रमेश यादव, सहायक कृषि अधिकारी संजू मीणा, अर्जुन शिवरान, अर्जुन डिडल, नानूराम खोला, सूरज नेटवाल, नंदकिशोर सूंडा, छोटू वार्ड पंच, कृषि पर्यवेक्षक ममता कुमावत, आशा मीणा, मंजू जीतरवाल तथा महेंद्र वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी अदिति का अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट - भगवान सहाय यादव 

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258,7014468512,9587061004.

सब्सक्रिप्शन बेचें

बहुत जरूरी सूचना :- 

खगोल शास्त्र

समय और कैलेंडर

पर्यटकों के घूमने-फ़िरने की जगहें

लोग और समाज

लोग और समाज

पारिवारिक कानून

शब्दकोश और विश्वकोश

शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

कला और मनोरंजन

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

कॉर्पोरेट समारोह

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

जन्मदिन और नाम दिन

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 
विज़ुअल आर्ट और डिज़ाइन

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

सब्सक्रिप्शन बेचें

ज़्यादा जानें
धर्म चर्चा
टेक्नोलॉजी अपडेट
वेब सीरीज़ सब्सक्रिप्शन
स्वास्थ्य टिप्स
टेक्नोलॉजी गैजेट्स
मौसम अपडेट
क्रिकेट उपकरण
समाचार सदस्यता
विज्ञापन सेवाएँ
हास्य पुस्तक

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

डेमोग्राफ़िक्स

Post a Comment

0 Comments