रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की हुई स्थापना

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) सेठ आरएल सहरिया राजकीय पीजी महाविद्यालय, कालाडेरा में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में छात्राओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से ‘रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र’ की स्थापना की गई। केंद्र के शुभारंभ अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह, राजकीय महाविद्यालय बनीपार्क की प्राचार्य प्रोफ़ेसर भंवरी शर्मा, प्रोफ़ेसर सुमन भाटिया तथा केंद्र प्रभारी डॉ. दीपा वर्मा ने केंद्र के पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर जयभारत सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण केवल आवश्यकता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का महत्वपूर्ण माध्यम है।उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र में अधिकाधिक संख्या में पंजीकरण करवाकर प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा स्वयं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण छात्राओं में विपरीत परिस्थितियों का सामना करने का साहस, सजगता और आत्मविश्वास विकसित करता है।

राजकीय महाविद्यालय बनीपार्क की प्राचार्य प्रोफ़ेसर भंवरी शर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान अर्जित करना नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना करने के लिए सक्षम बनाना भी है। उन्होंने छात्राओं से आत्मरक्षा प्रशिक्षण को अपनी व्यक्तित्व-विकास यात्रा का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

प्रोफ़ेसर सुमन भाटिया ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में ऐसे प्रशिक्षण केंद्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण छात्राओं को सुरक्षा के साथ-साथ आत्मविश्वास, अनुशासन और निर्णय क्षमता प्रदान करता है। केंद्र प्रभारी डॉ. दीपा वर्मा ने बताया कि केंद्र के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। उन्होंने छात्राओं से केंद्र से जुड़कर प्रशिक्षण का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की।

कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रोफ़ेसर सूर्य प्रकाश, प्रोफ़ेसर अमिता कुमारी, डॉ. शक्तिसिंह, डाॅ. चित्रा व्यास, डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. नीतू यादव, डॉ. अंजू यादव डॉ. अनीता ज्याणी सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण केंद्र की गतिविधियों से जुड़ने एवं नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments