भामाशाह गजानन्द पंचौली का सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात ने किया भव्य सम्मान

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं उपखंड के ग्राम अनंतपुरा ( जैतपुरा ) में हाल ही में सरकारी विद्यालय ( महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ) के भवन का भामाशाहों के द्वारा निर्माण किया गया जिसको लेकर राजस्थान सरकार के द्वारा ग्राम अनंतपुरा के भामाशाह गजानंद पंचौली को भामाशाह सम्मान दिया गया ।

उसी के तहत सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा के द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम अनंतपुरा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव एवं विद्यालय के सभी शिक्षकगण और विद्यालय के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे । 

सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा एवं ब्राह्मण समाज के विप्र श्रेष्ठों के द्वारा भामाशाह गजानंद पंचौली को साफा बांधकर एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मान किया गया। 

सम्मान समारोह के इस आयोजन में सर्व ब्राह्मण महासभा जयपुर देहात के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि ग्राम अनंतपुरा के भामाशाह एवं ब्राह्मण समाज के गौरव गजानंद पंचौली के द्वारा सरकारी विद्यालय भवन को मात्र 4 से 5 महीने में बना कर कण-कण से मण की कहावत को चरितार्थ किया है और सर्व ब्राह्मण महासभा ऐसे महान उद्देश्य के कार्य करने वाले गजानन्द पंचौली का सम्मान करके बहुत ज्यादा प्रसन्नता और गर्व महसूस करता है ।  

इस दौरान नित्यानंद शर्मा, बजरंगलाल शर्मा- जिला सलाहकार, गजानंद शर्मा-मुख्य संगठन महामंत्री, सोहनलाल पारीक -वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, भंवर शर्मा-वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, अर्जुन शर्मा-इकाई अध्यक्ष अनंतपुरा, बाबूलाल शर्मा, सुभाष बंदावला आदि विप्र श्रेष्ठ उपस्थित रहे |


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





Post a Comment

0 Comments