इंडियन लायंस स्वर्णिम क्लब गांधीनगर द्वारा हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ ध्वज सलामी समारोह

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

गांधीनगर (संस्कार सृजन) वर्ष 2008 से समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय 'इंडियन लायंस स्वर्णिम क्लब, गांधीनगर' द्वारा 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ई-199, जीआईडीसी, सेक्टर 26 में एक भव्य ध्वज सलामी एवं स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। 

यह कार्यक्रम निदेशक मंडल के अध्यक्ष राधे श्याम यादव के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात क्लब के अध्यक्ष, लेखक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. गुलाब चंद पटेल ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और सभी ने एक स्वर में 'वंदे मातरम' का गायन किया। मंच संचालन अधिवक्ता कांतिभाई पटेल ने किया।

समारोह के दौरान क्लब अध्यक्ष डॉ. गुलाब चंद पटेल ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद उपस्थित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. पटेल ने भारत की आजादी के संघर्ष और 1947 के विभाजन की त्रासदी का विस्तृत इतिहास प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार लाखों लोगों और अमर शहीदों के बलिदान के बाद देश को आजादी मिली।

कार्यक्रम में सह-अध्यक्ष डॉ. धैवत शुक्ला एवं बोर्ड अध्यक्ष राधेश्याम यादव ने भी विचार व्यक्त करते हुए क्लब की सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर 'वॉयस ऑफ गांधीनगर' के संपादक बाबूभाई मेसरवाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने क्लब के सेवा कार्यों की जानकारी ली और पदाधिकारियों को बधाई देकर उनकी सराहना की।

कार्यक्रम में क्लब की पूर्व अध्यक्ष सरोज बेन दवे, सचिव अस्मिता बेन चौहान, पूर्व अध्यक्ष विमलाबेन यादव, महेंद्रभाई तथा अंकित कुमार यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया। अंत में अधिवक्ता कांतिभाई पटेल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments