श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) श्री गीतागोपाल नाट्यकला संस्थान चौमूं के तत्वावधान में संस्थान कार्यालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष एवं रंगमंच कलाकार सुनील सोगण तथा सचिव घनश्याम जांगिड़ ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन किया गया। संस्थान की बाल कलाकार रुद्रांक्षी सोगण ने मधुर स्वर में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के संविधान निर्माण एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को याद किया।

इस अवसर पर रंगमंच कलाकार एवं संस्थान अध्यक्ष सुनील सोगण ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर वीर क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आजादी हमें अनेक वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को देश के प्रति सच्ची निष्ठा एवं श्रद्धा रखते हुए राष्ट्र निर्माण और राष्ट्र सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।

संस्थान के सचिव घनश्याम जांगिड़ ने कहा कि युवाओं को देश के संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान करते हुए अपने कार्यों और जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है और राष्ट्र की प्रगति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान की भावना के साथ हुआ।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments