सहारनपुर के सुप्रसिद्ध कवि सुनील कुमार खुराना कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

सहारनपुर (संस्कार सृजन) 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान के सीकर स्थित पंजीकृत संस्था कमलादेवी जनसेवा संस्थान द्वारा आयोजित "ऑनलाइन राष्ट्रीय कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान समारोह 2026" में सहारनपुर जनपद के नकुड़ निवासी वरिष्ठ शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार सुनील कुमार खुराना को "साहित्य" क्षेत्र में राष्ट्रीय दंस्तर का सम्मान प्रदान किया गया। 

संस्थान द्वारा जारी प्रमाण पत्र क्रमांक KDJSS/2026/KRGAC.002 में उल्लेख है कि सुनील कुमार खुराना के नवाचारी, रचनात्मक और कर्तव्यनिष्ठ व्यक्तित्व, समाज में दीर्घकालिक सेवाओं, अनुकरणीय उपलब्धियों एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें 15 अगस्त 2026 को "कम्मू राष्ट्र गौरव सम्मान 2026" से अलंकृत किया गया। 

यह सम्मान भारत के 17 राज्यों से चयनित डॉक्टर, वैज्ञानिक, पत्रकार, साहित्यकार एवं समाजसेवियों को प्रदान किया गया। कमलादेवी जनसेवा संस्थान नीति आयोग दर्पण ID 0919861 एवं Society Registration Act 500530 से पंजीकृत संस्था है। इसका रजिस्टर्ड कार्यालय कमल्स फार्म हाउस, नवलगढ़ रोड, सीकर 332001 राजस्थान में स्थित है। 

सुनील कुमार खुराना वर्तमान में उ.प्रा.वि. बाधी, नकुड़ में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। पिछले एक दशक से वे बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सरोकारों पर लेखन कर रहे हैं। अब तक 200 से अधिक साझा संकलनों में उनकी रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। 

सुनील कुमार खुराना की "पल दो पल" रचना को "वास्तविक रचनाएं" लिखंतु वेबसाइट पर 19 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। अगस्त 2026 में ही उन्हें "राष्ट्रीय कवि स्पर्श मंच" का "स्वतंत्रता दिवस सम्मान 2026", "शब्द सिदिक्षा" का "काव्य रत्न" एवं "सुख़न का आशियाँ" का "श्रेष्ठ समीक्षक" सम्मान भी प्राप्त हो चुका है। सुनील कुमार खुराना ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वे आगे भी मां भारती की सेवा में समर्पित रहेंगे। यह सम्मान संपूर्ण सहारनपुर जनपद के लिए गौरव का विषय है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो डिवाइस


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments