17 अगस्त को मालेश्वर नाथ से गाजे-बाजे के साथ चौमूं आएगी बाबा अमरनाथ कावडिया संघ की कांवड़ यात्रा

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

अब सिर्फ 150 रुपए में साल भर घर मंगवाएँ "संस्कार सृजन" न्यूज़ पेपर ! 

संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) बाबा अमरनाथ कावडिया संघ कावड़ यात्रा को लेकर  उत्साह चरम पर है। आगामी 16 एवं 17 अगस्त को आयोजित होने वाली बाबा अमरनाथ कांवड़ यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। यात्रा में बड़ी संख्या में कांवड़िए, श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

यात्रा की तैयारियां पिछले करीब दो माह से लगातार चल रही हैं। अमरनाथ कांवड़ संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा पिछले दो महीनों से अलग-अलग स्थानों पर बैठकें आयोजित कर यात्रा की रूपरेखा तैयार की जा रही थी। 

कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क कर रहे थे तथा यात्रा के प्रति जनजागृति एवं प्रचार-प्रसार का कार्य लगातार किया जा रहा था। अलग-अलग टोलियां बनाकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और यात्रा को अधिक से अधिक भव्य बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की गईं।

आयोजन के प्रथम चरण में 16 अगस्त को चौमूं से गाजे-बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मालेश्वरनाथ के लिए रवाना होंगे। यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण के बीच शिवभक्त बाबा मालेश्वर नाथ के दर्शन एवं पूजन के लिए पहुंचेंगे। 

मालेश्वर नाथ पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन सम्राट प्रमोद त्रिपाठी अपनी प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। भजन संध्या को लेकर भी शिवभक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।

यात्रा के दूसरे चरण में 17 अगस्त को प्रातः 4:15 बजे मालेश्वर जी से कांवड़ यात्रा प्रारंभ होगी। यहां से हजारों की संख्या में कांवड़िए एवं श्रद्धालु भगवान शिव का जयघोष करते हुए चौमूं की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा का समापन एवं विसर्जन चौमूं स्थित अग्रेश्वर महादेव में होगा।

इस दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं के साथ विशाल एवं भव्य लाव-लश्कर रहेगा। यात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, विभिन्न अखाड़े, आकर्षक धार्मिक एवं सांस्कृतिक झांकियां तथा विभिन्न प्रकार के प्रदर्शन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके साथ ही स्काउट दल भी यात्रा में शामिल रहकर अपनी सेवाएं एवं व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान करेगा। 

कांवड़ यात्रा का विसर्जन अग्रेश्वर महादेव स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया जाएगा। यहां भव्य महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल होंगे। इस अवसर पर अग्रवाल समाज द्वारा कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत भी किया जाएगा। 

यात्रा के स्वागत एवं आयोजन में क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों की सहभागिता रहेगी। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं जनप्रतिनिधि यात्रा में शामिल होकर कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत एवं उत्साहवर्धन करेंगे।

यात्रा को सफल बनाने के लिए अमरनाथ कांवड़ संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियां संभाली जा रही हैं। यात्रा मार्ग, श्रद्धालुओं की सुविधा, जलपान, चिकित्सा सहायता, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है | 

आयोजकों का कहना है कि बाबा अमरनाथ कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, सेवा, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का विराट संगम है। दो माह से चल रही तैयारियों के बाद अब यात्रा को लेकर क्षेत्र में विशेष उत्साह का माहौल है।

आयोजन समिति ने सभी शिवभक्तों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होकर बाबा अमरनाथ कांवड़ यात्रा को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है।


किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512, 9587061004.

बहुत जरूरी सूचना :- शिपिंग और लॉजिस्टिक

1. रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

2. खुले कुओं और नलकूप को जल्द से जल्द बंद करवाएं !

हमसे जुड़े :-

Facebook :- https://www.facebook.com/RamGopalSainiofficial

Tweeter :- https://twitter.com/RamgGopal

Instagram :- https://www.instagram.com/ram_gopalsaini/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q


1. हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदो की सेवा कर सकते हैं | 

2. पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
वीडियो साझाकरण

3. जीवन में आप इस धरती पर अपने नाम का एक पेड़ जरूर लगाएँ |

4. बेजुबानों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था जरूर करें !

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.सब्सक्रिप्शन बेचें

टीवी और वीडियो


इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments